Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूही में बैटरी रिक्शा चालक को पीट-पीट कर मार डाला:लघुशंका करने से मना किया था, चेहरे और सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

    11 hours ago

    1

    0

    जूही में गली के बाहर लघुशंका करने से मना करने पर दो युवकों ने बैटरी रिक्शा चालक के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर लहुलूहान कर दिया। घटना के 9 दिन बाद बैटरी रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 4 मार्च को इलाके के युवक ने पीटा था जूही मिलेट्री कैंप कालोनी निवासी जीतू (25) बैटरी रिक्शा चालक था। परिवार में मां तीरथ देवी, बड़ा भाई राजा उर्फ कुक्कू, बहन संजना व छोटा भाई गोलू है। भाई राजा ने बताया कि 4 मार्च को इलाके में ही रहने वाला फहीम गली में लघुशंका कर रहा था, जिसपर छोटे भाई गोलू ने विरोध किया। विरोध करने पर नशे में धुत फहीम और अंश गाली–गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए। जीतू ने बीच–बचाव कर मामला शांत कराया था। राजा के मुताबिक करीब दो घंटे बाद जीतू निजी काम से घर से निकला तो पहले से घात लगाए फहीम और अंश ने उसे घेर कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने जीतू के सिर और चेहरे पर टाइल्स से एक के बाद एक कई वार किए, जिससे जीतू लहुलूहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। शोरगुल सुनकर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर जीतू को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार देर रात जीतू ने दम तोड़ दिया। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि मृतक की बहन संजना की तहरीर पर आरोपी फहीम और अंश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर फहीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोक अदालत आज:एक लाख से अधिक मामलों के निस्तारण की होगी कोशिश
    Next Article
    सात केंद्रों पर SI भर्ती परीक्षा में किस्मत आजमाएंगे:14-15 मार्च को 8640 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, परीक्षा केंद्र को दो जोन में बांटा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment