Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत:मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने हत्या की है

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजनपुर में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। 27 फरवरी को अलका पत्नी विपिन कुमार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले औरैया के 50 सैया अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान अलका ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई आशीष पुत्र बलवंत सिंह राजपूत, निवासी जनेतपुर, ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। आशीष के अनुसार, उनकी बहन को जहर देकर मारा गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही अलका को प्रताड़ित किया जा रहा था। अलका की शादी सात वर्ष पहले विपिन कुमार से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार इस संदिग्ध मौत से गहरे सदमे में है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि जांच में किसी प्रकार की साजिश या हत्या की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में 20 निजी बसों की जांच, पांच के चालान:दिल्ली से वेस्ट यूपी जा रही थी, परिवहन विभाग ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
    Next Article
    अयोध्या में एक्सीडेंट में युवक की मौत:एक गंभीर घायल, ट्रक की टक्कर से गई जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment