Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:भाई बोला- पत्नी 10 साल से प्रताड़ित कर रही थी, बेटा बोला- मेरी मां को कड़ी सजा मिले

    6 hours ago

    2

    0

    यूपी में रामपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उन्होंने बड़े भाई के पास रह रहे अपने 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया। फूट-फूट कर रोने लगे। फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा भागकर ताऊ के कमरे में पहुंचा। मोबाइल देखकर चौंक पड़े। उन्होंने तुरंत भाई साथी कर्मचारियों को फोन किया। साथी भागकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो जेई को फंदे से झूलता पाया। नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से शाहजहांपुर के रहने वाले जेई रविंद्र मिश्रा (42) रामपुर के शाहबाद में तैनात थे। वह किराये के मकान में अकेले रहते थे। परिजनों का आरोप है कि जेई का पत्नी से 10 साल से विवाद था। कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा था। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। 12 साल के बेटे ने पुलिस से अपील की कि मेरी मां के खिलाफ केस दर्ज करके कड़ी कार्रवाई हो, उन्होंने मेरी आंखों के सामने मेरे पापा को बहुत परेशान किया। वो हमेशा रोते रहते थे। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर शाहबाद थाना क्षेत्र के बिलारी मार्ग की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला सिलसिलेवार समझ लीजिए... बड़े भाई प्रभात मिश्रा ने बताया- रविंद्र मिश्रा (42) अपने दफ्तर सैफनी बिजली घर से 10 किलोमीटर दूर बिलारी मार्ग में एक किराए के मकान में रहते थे। शनिवार देर रात करीब 11.20 बजे मेरे फोन पर वीडियो कॉल किया था। बेटे अथर्व (12) से बात कराने को कहा। मैंने बेटे को मोबाइल दे दिया। वापस अपने कमरे में आ गया। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर में बेटा भागकर कमरे में आया। बोला कि देखिए पापा बहुत रो रहे हैं। बेडशीट से पंखे पर लटकने जा रहे हैं। मैंने तुरंत मोबाइल ले लिया। देखा तो पैरों समेत जमीन खिसक गई। रविंद्र के साथी संविदा कर्मियों को फोन कर पूरी बात बताई। साथी कर्मचारी पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। प्रभात ने कहा कि साथियों ने पुलिस बुलाई। रविंद्र को फंदे से उतारकर शाहबाद सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक तनाव और मानसिक अवसाद के चलते जेई ने यह कदम उठाया। 2012 में शादी, 2016 से विवाद बड़े भाई प्रभात ने बताया- हम शाहजहांपुर के कैंट में रहते हैं। मेरे भाई रविंद्र ने 20 जनवरी 2012 को तिलहर निवासी श्रुति मिश्रा उर्फ अल्का मिश्रा से लव मैरिज की थी। 1 अक्टूबर 2013 को दोनों को एक बेटा अथर्व हुआ। बेटे के होने के कारण से ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। 2016 में श्रुति मेरे भाई से तलाक मांगने लगी, पर मेरा भाई परिवार बसाना चाहता था। इसलिए मना कर दिया तो श्रुति घर छोड़कर अपने मायके चली गई। उसने मेरे भाई की जिंदगी हराम कर रखी थी। पर बेटे के खातिर वह 10 साल तक पत्नी का टॉचर्र बर्दाश्त करता रहा। आखिरकार सुसाइड कर लिया। प्रभात ने बताया- रविंद्र रामपुर में पोस्टेड था। उसका बेटा अथर्व बचपन से ही मेरे पास ही रहता है। मैंने श्रुति के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मेरी मां सिर्फ पैसे के लिए फोन करती थी, मुझसे तक बात नहीं करती थी रविंद्र के 12 साल के बेटे अथर्व ने बताया- मेरी पुलिस से अपील है कि मेरी मां के खिलाफ केस दर्ज करके कड़ी से कड़ी सजा दी है। मैंने अपनी आंखों से देखा है कि अपने पापा को तिल-तिल कर मरते हुए। मेरी मां हमेशा झगड़ा करती थी। मुझे और पापा को छोड़कर अलग रहती थी। सिर्फ जब पैसे चाहिए होते थे तो पापा को कॉल करती थी। ना देने पर झगड़ा करती थी। मुझसे तक बात नहीं करती थी। मैंने सालों से अपनी मां को नहीं देखा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया- शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। फिलहाल अब तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… फरसा वाले बाबा के शिष्य बोले- ट्रक से जानबूझकर कुचला:नागालैंड नंबर वाला कंटेनर क्यों छिपा रही पुलिस? CCTV से खुलेगा राज मथुरा में फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर सिंह (45) की मौत हादसा है या हत्या…इसकी गुत्थी उलझती जा रही है। बाबा के समर्थक इसे हत्या बता रहे, जबकि पुलिस हादसा बता रही है। पुलिस की थ्योरी है कि बाबा नागालैंड नंबर के कंटेनर को चेक कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। चपेट में आने से बाबा की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कोहरा छाया, 3 गाड़ियां भिड़ीं:यूपी के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 दिन बाद फिर से बरसात के आसार
    Next Article
    सुल्तानपुर में भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 31 पदाधिकारियों की सूची किया जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment