Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कोहरा छाया, 3 गाड़ियां भिड़ीं:यूपी के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 दिन बाद फिर से बरसात के आसार

    9 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में रविवार सुबह भीषण कोहरा छाया रहा। इसके चलते तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में 5 लोगों को हल्की चोट आई। बताया जा रहा है कि एक पिकअप रॉन्ग साइड से जा रहा था। कोहरे के कारण कार चालक को दिखाई नहीं दिया और आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से एक और कार टकरा गई। हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। इधर, अयोध्या में भी कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई। गोरखपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15 जिलों में बारिश हुई। बांदा में हवा की रफ्तार 74 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। बारिश के चलते शुक्रवार को प्रदेशभर में दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 35-37 डिग्री से लुढ़ककर 30 डिग्री तक पहुंच गया। बिजनौर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अयोध्या सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि, 26 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तस्वीरें देखिए- 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 23 मार्च- पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगी। 24 मार्च - पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। ज्यादातर जिलों में कड़ी धूप निकलेगी, जिससे पारा 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। 25 मार्च - पूरे यूपी में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 26 मार्च - पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। सरकार बोली- फसल गिरी तो किसान बीमा क्लेम कर सकते हैं बारिश से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उनके लिए राहत की खबर है। सरकार के मुताबिक, कटाई के 14 दिनों के भीतर अगर फसल खराब होती है तो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम कर सकते हैं। जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर यूपी सरकार मुआवजा देने का फैसला कर सकती है। आंधी से गेहूं, अरहर की फसल को नुकसान, कैसे करें बचाव कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ा है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं और दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं और दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल व छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। --------------------------------------- मौसम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- राजस्थान-UP के कई हिस्सों में बारिश:बिहार में आंधी-बिजली से 7 मौतें, पटना में ओले गिरे; हिमाचल में लगातार पांचवें दिन बर्फबारी उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार को मौसम बदल गया। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। वहीं दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाएं चलती रहीं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 44-साल की बहू ने सास की हत्या की:घर का CCTV बंद कर प्रेमी के साथ की वारदात; स्निफर डॉग ने कातिल को पकड़ाया
    Next Article
    जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:भाई बोला- पत्नी 10 साल से प्रताड़ित कर रही थी, बेटा बोला- मेरी मां को कड़ी सजा मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment