Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jaipur Literature Festival 2026: 20वें संस्करण में Nobel विजेताओं समेत जुटेंगे दिग्गज

    1 day ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर नोबेल पुरस्कार विजेता ओल्गा टोकार्जुक और एस्तेर डुफ्लो, लेखिका अवनी दोशी, अनामिका, गीतांजलि श्री और लेखक दामोदर मौजो, पत्रकार संजय हजारिका और उमर अल अक्कड़, वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह तथा उद्यमी किरण मजूमदार-शॉ 14 से 18 जनवरी तक चलने वाले 20वें जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) में भाग लेने वाले वक्ताओं में शामिल हैं। आयोजकों ने यह घोषणा की। जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित होने वाले 20वें संस्करण में साहित्य, विज्ञान, पत्रकारिता, इतिहास, अर्थशास्त्र, कानून, प्रौद्योगिकी, खान-पान, फैशन, संस्कृति और कला जैसे क्षेत्रों के कई जाने-माने लोग शामिल होंगे।लेखक, इतिहासकार और जेएलएफ के उत्सव सह-निदेशक विलियम डेलरिम्पल ने कहा, ‘‘जेएलएफ के 20 साल पूरे होना एक शानदार उपलब्धि है। यह महोत्सव एक छोटी सी साहित्यिक सभा के तौर पर शुरू हुआ था और अब साहित्य एवं विचारों के दुनिया के सबसे बड़े उत्सवों में से एक बन गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जयपुर महोत्सव की खासियत यह है कि यह अलग-अलग तरह के लोगों को एक साथ लाता है। इसमें जाने-माने साहित्यकारों से लेकर नए लेखक, वैज्ञानिक, इतिहासकार, कलाकार और विचारक शामिल होते हैं, जो भारत तथा दुनिया भर से आते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीमापुरी हादसा: मलबे में तब्दील चार मंजिला इमारत, मौतों का आंकड़ा 4 पहुंचा, पास के क्षतिग्रस्त ढांचों को गिराएगा MCD
    Next Article
    गुजरात में अवैध दवा कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक! वडोदरा और सूरत में 4 कंपनियों पर गाज, 2 के लाइसेंस परमानेंट रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment