Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जज से बोले आरोपी- बुलेट प्रूफ जैकेट-हथकड़ी पहनाकर यूपी भेजें:वरना एनकाउंटर हो जाएगा; कोर्ट ने इजाजत दी, कहा- पुलिस ध्यान रखे, अनहोनी न हो

    10 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के दो आरोपियों ने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से सुरक्षा मांगी है। आरोपियों ने कोर्ट से कहा कि उन्हें यूपी के शामली ले जाते समय हथकड़ी, बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाई जाए, क्योंकि यूपी पुलिस उनका फर्जी एनकाउंटर कर सकती है। इस पर कोर्ट ने जेल प्रशासन को दोनों की पेशी के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि रास्ते में कोई अनहोनी न हो। दोनों आरोपी फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। दोनों को 12 नवंबर, 2026 को शामली कोर्ट में पेश किया जाना है। शामली में 26 अगस्त को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अंकित बालियान केस के तीन फोटो अंकित बालियान मर्डर केस में कब क्या हुआ पढ़िए… 6 साल पहले शादी, पत्नी सरकारी टीचर अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा के सोनीपत में रहते थे। हालांकि, पिछले कई महीनों से वह परिवार के साथ अपने गांव में रह रहे थे। उसके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि मां अमरेश गृहिणी हैं। अंकित 4 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। अंकित की शादी 6 साल पहले सीमा के साथ हुई थी। सीमा दिल्ली में सरकारी टीचर हैं। दोनों के बच्चे नहीं थे। ---------------------- यह खबर भी पढ़ेंः- अखिलेश-डिंपल यादव रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे:सपा नेता की अफसर पत्नी ने नौकरी छोड़ी, सीतापुर से चुनाव लड़ सकती हैं यूपी की राजनीति से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। 'दैनिक भास्कर' से बातचीत में पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने बताया कि अखिलेश के साथ डिंपल यादव और बच्चे भी रहेंगे। पूरा परिवार हनुमानगढ़ी में भी माथा टेकेगा। साधु-संतों से मुलाकात करेगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    छेड़खानी के विरोध में हत्या का प्रयास, 7 साल कैद:कानपुर में सर्विस सेंटर संचालक के चचेरे भाई पर चाकू से किया था हमला; पीड़िता के कहने पर बातचीत के लिए बुलाया था
    Next Article
    लखनऊ में होर्डिंग- 'सवर्ण चाह दिखाएगा, पीडीए CM बनाएगा':लिखा- 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे, सामान्य वर्ग को साधने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment