Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाजमऊ की टेनरी में मजदूर की मौत:परिजनों ने 15 लाख मुआवजा मांगा, हंगामा किया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ स्थित एक टेनरी में शनिवार दोपहर एक मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने टेनरी में हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 40 वर्षीय कारूराम के रूप में हुई है। उनकी पत्नी सरिता देवी ने बताया कि वे अपने तीन बेटों गौतम कुमार, गंभीर कुमार, रंधीर कुमार और बेटी अनुराधा के साथ जाजमऊ के छबीलेपुरवा में किराए के मकान में रहते थे। कारूराम मूलरूप से बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर क्षेत्र के निवासी थे। सरिता देवी के अनुसार, कारूराम टेनरी में भर्रा मशीन चलाते थे। ईद के कारण टेनरी बंद थी, लेकिन शनिवार सुबह टेनरी संचालक खुर्रम ने उन्हें फोन कर टेनरी में आकर देखभाल करने को कहा। इसके बाद कारूराम सुबह 8 बजे भल्ला स्टेट स्थित रॉयल इंटरनेशनल टेनरी पहुंचे। दोपहर में उनका बड़ा बेटा गौतम खाना देने टेनरी पहुंचा। कारूराम ने बेटे को पानी लाने के लिए भेजा। जब गौतम पानी लेकर लौटा, तो उसने अपने पिता को जमीन पर बेसुध पड़ा पाया। उसने कई बार जगाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं उठे। गौतम ने तुरंत अपनी मां और टेनरी संचालक को इसकी सूचना दी। टेनरी संचालक ने कारूराम को एक निजी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। टेनरी में पति के शव के पास बैठी सरिता देवी ने आरोप लगाया कि छुट्टी के दिन भी दबाव बनाकर काम करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि टेनरी संचालक ने समय पर उपचार के लिए भर्ती कराया होता, तो उनके पति की जान बच सकती थी। सरिता देवी ने 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग दोहराई। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:दोस्त की हालत गंभीर, टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में जलभराव से सड़क टूटी:गड्ढों में भरा पानी; ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment