Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला-अस्पताल में इलाज के नाम पर पैसा लेने का आरोप:मऊ CMS बोले- जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कर्मचारी पर होगी कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों से पैसे लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में तैनात एक फार्मासिस्ट ने अचेत अवस्था में लाए गए मरीज के परिजन से इंजेक्शन के नाम पर 1500 रुपए ले लिए। जानकारी के अनुसार, हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी भोलू प्रजापति सोमवार दोपहर लगभग 3:30 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में तैनात एक फार्मासिस्ट ने इलाज के दौरान इंजेक्शन बाहर से मंगाने के नाम पर उनसे 1500 रुपए लिए। मरीज की पत्नी ने बताया कि डॉक्टर के कहने पर इंजेक्शन लाने की बात कहकर उनसे यह रकम ली गई। इस दौरान मरीज की हालत गंभीर बनी रही, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी फार्मासिस्ट सत्यवान पर पैसे लेने के आरोप लग चुका हैं। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, उस मामले में विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में संबंधित कर्मचारी दोषी पाया जाता है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में ब्लास्टिंग से मकानों में आ रहीं दरार:क्रशरों की धूल से पूरा गांव परेशान, ग्रामीण बोले-अधिकारी आते हैं तो सबकुछ ठीक कर दिया जाता है
    Next Article
    धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला आरोपी गिरफ्तार:राजपूतों की कुलदेवी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment