Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला आरोपी गिरफ्तार:राजपूतों की कुलदेवी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर राजपूतों की कुलदेवी मां करणी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी चौरी थाना क्षेत्र से की गई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त सुनील सोनकर पुत्र नन्हे सोनकर, निवासी परसीपुर माधोरामपुर, थाना चौरी, जनपद भदोही ने मां करणी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसने गंदी गालियों और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना चौरी में धारा 196(1), 352 और 353(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक नथुनी सिंह ने ग्राम परसीपुर माधोरामपुर से अभियुक्त सुनील सोनकर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला-अस्पताल में इलाज के नाम पर पैसा लेने का आरोप:मऊ CMS बोले- जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कर्मचारी पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    '2047 तक डेढ़ करोड़ हो जाएगी लखनऊ की आबादी':सुषमा खर्कवाल ने कूड़ा निस्तारण और एससीआर मॉडल का विजन बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment