Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला अस्पताल से बच्ची के अपहरण की सूचना निकली झूठी:पिता ने खुद रची थी साजिश, तीसरी बेटी होने पर 21 दिन की मासूम को कर दिया था दान

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली जिला अस्पताल से बच्ची चोरी होने का सनसनीखेज मामला पूरी तरह फर्जी निकला है। दरअसल, माता-पिता ने तीसरी बेटी होने के कारण अपनी 21 दिन की दुधमुंही बच्ची को किसी को दान दे दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण का झूठा नाटक रच दिया। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। अब पुलिस झूठी सूचना देने के आरोप में बच्ची के माता-पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर विधिक कार्यवाही की तैयारी कर रही है। शुक्रवार रात 9 बजे डायल 112 पर दी गई थी अपहरण की सूचना शुक्रवार रात करीब 9 बजे इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी निवासी मकसूद ने डायल 112 पर सूचना दी कि जिला अस्पताल से उसकी 21 दिन की बच्ची का अपहरण हो गया है। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी (PRV) के साथ इज्जतनगर और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकसूद ने बताया कि वह अपनी पत्नी शबाना के साथ बच्ची का इलाज कराने अस्पताल आया था, जहां से उसे अगवा कर लिया गया। पुलिस ने तुरंत अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बच्ची कहीं नजर नहीं आई। कड़ाई से पूछताछ में पिता ने उगला सच, महंगाई का दिया हवाला कोतवाली पुलिस को मकसूद की बातों पर शक हुआ। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने सच उगल दिया। मकसूद ने स्वीकार किया कि उसने अपनी तीसरी बेटी को बहेड़ी थाना क्षेत्र के शेखूपुर मोहल्ले की निवासी शबा बी (पत्नी तस्लीम) को गोद दे दिया है। उसने बताया कि उसकी पहले से दो बेटियां हैं और इतनी महंगाई में तीन बेटियों का पालन-पोषण करना उसके लिए मुश्किल था। वहीं, शबा बी की कोई संतान नहीं है और उनके पति को पैरालिसिस (लकवा) है। पुलिस ने बच्ची को किया बरामद, अब होगी कानूनी कार्यवाही कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि अपहरण की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए बच्ची को बरामद कर लिया गया है। सीडब्ल्यूसी (CWC) के माध्यम से बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि कल रात पुलिस को जिला अस्पताल से बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीमें गठित की गई थीं। पिता ने पूछताछ में कबूल किया कि तीसरी बेटी होने के कारण उसने उसे दान दे दिया था। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में 20 करोड़ से हाईटेक हुआ ICCC सेंटर:ट्रैफिक नियम तोड़ने और कूड़ा फेंकने पर सीधे घर आएगा चालान
    Next Article
    झांसी में ट्रैक्टर से गिरकर 6वीं की छात्रा की मौत:परिजनों के साथ रतनगढ़ माता जा रही थी, बोनट से गिरकर पहिए के नीचे आई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment