Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल अधीक्षक, एसओ समेत पुलिसकर्मियों पर मुकदमा:न्यायिक हिरासत में युवक की मौत का मामला, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में न्यायिक हिरासत में अजय कुमार की मौत का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर महरुआ थाने में तत्कालीन जेल अधीक्षक, तत्कालीन थानाध्यक्ष, गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक अजय की मां शिवकुमारी के अनुसार 28 मार्च 2025 की रात उनके बेटे की महमदपुर चपरा निवासी अनिल कुमार से मोबाइल पर कहासुनी हुई थी। अगले दिन एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें अजय पर बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा। इस आरोप के बाद 29 मार्च को पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर भीटी एसडीएम कोर्ट में पेश किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। परिवार का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद से ही उन्हें अनहोनी का अंदेशा था। 30 मार्च की रात जेल प्रशासन ने अजय की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवकुमारी ने बताया कि 31 मार्च को जब उन्होंने अपने बेटे का शव देखा, तो उसके सिर पर चोट के गहरे निशान थे और नाक व कान से खून बह रहा था, जिससे परिवार सदमे में है। गांव में इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा साफ दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला लंबे समय तक दबा रहा और परिवार न्याय के लिए भटकता रहा। अब अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने से न्याय की उम्मीद जगी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी।यह मामला अब केवल एक मौत की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि हिरासत में मानवीय अधिकारों और प्रशासनिक जवाबदेही की कसौटी बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न, 111 परीक्षार्थी अनुपस्थित:कृषि और भूगोल की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई
    Next Article
    रायबरेली में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, एसडीएम को ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment