Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू:छावनी में तब्दील है मतदान परिसर, CCTV से निगरानी; वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही

    12 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए वोटिंग शुक्रवार सुबह नौ बजे शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। पूरा मतदान परिसर छावनी में तब्दील किया गया है। शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी और मतगणना शनिवार को कराई जाएगी। आला पुलिस अफसर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 500 पुलिसकर्मियों के साथ यहां दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। डीसीपी सिटी को सुरक्षा व्यवस्था का नोडल बनाया गया है। जबकि एक एडीसीपी और तीन एसीपी भी तैनात किए गए हैं। चुनाव अधिकारी गिरीश तिवारी के अनुसार, मतदान खत्म होने के बाद बैलेट बॉक्स कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में रखवाए जाएंगे। जहां 8 अगस्त की सुबह आठ बजे से वोटों की गणना होगी। 6953 मतदाता, 130 प्रत्याशी जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कुल 6953 मतदाता 130 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान स्थल हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला जज कोर्ट के पुराने परिसर में बनाया गया है। मतदाताओं का प्रवेश पुराने जिला जज कोर्ट के मुख्य द्वार से होगा, जबकि निकास नजारत की ओर से रखा गया है। मतदान के लिए कुल तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनमें से एक प्रवेश द्वार बुजुर्ग और महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित है। 18 बूथों पर होगी वोटिंग बिना सीओपी कार्ड वोटिंग की अनुमति नहीं चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी (Certificate of Practice) कार्ड या सीओपी प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। बिना सीओपी कार्ड अथवा प्रमाण-पत्र के किसी भी अधिवक्ता को मतदान की अनुमति नहीं दी जा रही। मतदाता पर्ची के लिए 10 काउंटर बनाए गए मतदान वाले दिन भी मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कंप्यूटरीकृत मतदाता पर्ची वितरण के 10 काउंटर बनाए गए हैं, जहां से अधिवक्ता अपनी पर्ची प्राप्त कर रहे हैं। चुनाच अधिकारी गिरीश तिवारी बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पूरे मतदान स्थल को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित कराया गया है। मतदान केंद्र पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार के विवाद या शिकायत की स्थिति में रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दादी की इच्छा पर पोते ने उठाई कावड़ यात्रा:95 वर्षीय बुजुर्ग को पालकी में लेकर हरिद्वार से लेकर बुलंदशहर रवाना
    Next Article
    अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार:बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, एसपी ने टीम को दिया 10 हजार का इनाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment