Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दादी की इच्छा पर पोते ने उठाई कावड़ यात्रा:95 वर्षीय बुजुर्ग को पालकी में लेकर हरिद्वार से लेकर बुलंदशहर रवाना

    8 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ रोड पर गुरुवार की रात एक भावुक दृश्य देखने को मिला। 95 वर्षीय सोनदेवी पालकी में बैठकर हरिद्वार से अपने गांव लौट रही थीं। उनकी पालकी को परिवार के लगभग 35 पोते बारी-बारी से कंधा दे रहे थे। इस नजारे ने राहगीरों को कुछ देर के लिए रुकने पर मजबूर कर दिया। पढ़िए पूरा मामला… पौत्र सोनू के मुताबिक बुलंदशहर के हसनपुर जागीर गांव निवासी सोन देवी की लंबे समय से इच्छा थी कि वह हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करें और कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनें। अधिक उम्र के कारण उनके लिए पैदल यात्रा करना संभव नहीं था। दादी की इस इच्छा का पता चलने पर परिवार के युवाओं ने इसे पूरा करने का संकल्प लिया। लगभग 25 युवाओं ने मिलकर 'महाकाल ग्रुप' बनाया और सोनदेवी को हरिद्वार लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने गंगा स्नान कराया और उसके बाद पालकी में बैठाकर गांव की ओर प्रस्थान किया। परिवार के सदस्य दादी की पालकी को बारी-बारी से कंधा दे रहे हैं, ताकि किसी एक व्यक्ति पर अधिक भार न पड़े। पालकी में बैठीं सोनदेवी पूरे रास्ते हाथ जोड़कर भगवान शिव का स्मरण करती रहीं। उनके चेहरे पर अपनी इच्छा पूरी होने की खुशी साफ झलक रही थी। मेरठ रोड पर पालकी पहुंचते ही लोगों की नजरें इस अनोखी यात्रा पर टिक गईं। कई राहगीरों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया। श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाकर परिवार का उत्साह बढ़ाया। युवाओं ने कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल और यातायात व्यवस्थाओं की भी सराहना की। परिवार का कहना है कि दादी की इच्छा पूरी करना उनके लिए किसी तीर्थ यात्रा से कम नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बारिश:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल,12 अगस्त तक अलर्ट
    Next Article
    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू:छावनी में तब्दील है मतदान परिसर, CCTV से निगरानी; वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment