Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला बदर ऋषभ ठाकुर हवालात से लंगड़ाते हुए आया नजर:स्पा संचालिका को धमकाकर दिखा रहा था खौफ, शहर में फैलाना चाहता है खौफ

    12 hours ago

    1

    0

    बजरंग दल से निष्काशित जिला बदर गुंडा ऋषभ ठाकुर थाने के हवालात से लंगड़ाते हुए नजर आ रहा है। उसने स्पा संचालिका को फोन पर धमकाकर रंगदारी मांगी थी। जिस पर स्पा संचालिका ने बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। बारादरी पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया था और आज उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। ऋषभ ठाकुर पर गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्यवाही भी हो चुकी है। बरेली पुलिस ने जारी किया वीडियो बारादरी थाने के हवालात से निकलते हुए ऋषभ ठाकुर का वीडियो बरेली पुलिस ने जारी किया है। जिसमें वो बीच में दिखाओ दे रहा है और साथ में दो पुलिसकर्मी दिखाई दे रह है। वही ऋषभ ठाकुर लगड़ाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस न जब उसे गिरफ्तार किया तो वो माफी मांगने लगा और बोला सर गलती हो गई अब कभी बरेली की सीमा में कदम नहीं रखूंगा। कैफे में छात्रा की बर्थडे से सुर्खियों में आया था ऋषभ ठाकुर बरेली में कैफे में छात्रा की बर्थडे में आतंक फैलाना वाला ऋषभ ठाकुर अब शहर में अपना सिक्का जमाना चाह रहा है। वो अपने मुकदमों की लंबी फेहरिस्त दिखाकर अब लोगों को धमकाने और रंगदारी मांगने का काम कर रहा है। यही वजह है कि उसने फोन पर स्पा संचालिका को जमकर धमकाया और उससे रंगदारी मांगी। 17 मिनट के ऑडियो ने खोली 'वसूली' के खेल की पोल सोशल मीडिया पर वायरल हुए 17 मिनट 31 सेकंड के ऑडियो ने शहर में हड़कंप मचा दिया था। इस ऑडियो में ऋषभ ठाकुर और उसका साथी आशु यादव स्पा संचालिका को बुरी तरह धमकाते सुने जा रहे हैं। ऋषभ खुद को 'कैफे कांड' का मुख्य आरोपी बताकर खौफ दिखा रहा था। उसने दावा किया कि शहर में उसकी मर्जी के बिना कोई ऑफिस नहीं खुलेगा। स्टिंग वीडियो डिलीट करने के बदले उसने 'खर्चा-पानी' के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी। हद तो तब हो गई जब उसने चुनौती देते हुए कहा कि वह खुद खड़े होकर स्पा खुलवाएगा और अगर कोई रोक ले तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेगा। जिला बदर की बंदिशों को ठेंगा दिखा रहा था आरोपी हैरानी की बात यह है कि ऋषभ ठाकुर को सुभाष नगर थाने से 6 महीने के लिए जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था। उसे बदायूं की सीमा में छोड़ा गया था, लेकिन वह पुलिस की बंदिशों को ठेंगा दिखाकर बरेली में न केवल सक्रिय था, बल्कि खुलेआम रंगदारी वसूल रहा था। आशु यादव ने धौंस जमाते हुए ऑडियो में कहा था कि उस पर 11 और ऋषभ पर 8 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अब पुलिस ने ऋषभ के साथ-साथ आशु यादव और दो अन्य के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद बहन ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला ऋषभ की गिरफ्तारी के बाद उसकी बहन ने बारादरी थाने के बाहर एक वीडियो बनाकर वायरल किया है। वीडियो में उसने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि उसके भाई को किस जुर्म में पकड़ा गया है। बहन का दावा है कि ऋषभ की जिला बदर की समय सीमा पूरी हो चुकी थी, जिसके बाद ही वह बदायूं से बरेली वापस आया था। उसने अपने भाई को बेगुनाह बताते हुए पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। हिंदू संगठनों ने झाड़ा पल्ला, कहा- हमारा कोई लेना-देना नहीं इस पूरे विवाद के बीच हिंदू जागरण मंच (युवा) और अन्य संगठनों ने आरोपियों से दूरी बना ली है। जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने स्पष्ट किया कि ऋषभ ठाकुर और आशु यादव को बहुत पहले ही संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि संगठन का नाम बदनाम करने वाले ऐसे अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोर को पकाते युवक गिरफ्तार:एटा में वन विभाग ने दर्ज कराई FIR, मौके से मिले सबूत
    Next Article
    शिक्षक आत्महत्या प्रकरण: बीएसए को गिरफ्तारी का डर:हाईकोर्ट में स्टे के लिए दायर की याचिका, डीएम ने कार्रवाई के लिए शासन को लिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment