Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोर को पकाते युवक गिरफ्तार:एटा में वन विभाग ने दर्ज कराई FIR, मौके से मिले सबूत

    14 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के नगला चंदी गांव में एक युवक को राष्ट्रीय पक्षी मोर पकाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। वन्य कर्मियों ने पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। वन विभाग की टीम को मौके से खून से सना चाकू, मोर के जले हुए पंख और एक बर्तन में पकते हुए मोर के अंग मिले। यह बरामदगी आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मानी जा रही है। वन कर्मियों को मोर पकाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान नगला चंदी निवासी चरण सिंह उर्फ गोलू पुत्र सरमन के रूप में हुई है। वन विभाग के कर्मचारी सक्षम त्रिपाठी, वन रक्षक सचिन कुमार, न्यूनतम वेतन कर्मी धर्मेंद्र कुमार, उजीर सिंह और समरपाल ने नया गांव थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी पर मोर पकाने का आरोप है और एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर हादसा, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी
    Next Article
    जिला बदर ऋषभ ठाकुर हवालात से लंगड़ाते हुए आया नजर:स्पा संचालिका को धमकाकर दिखा रहा था खौफ, शहर में फैलाना चाहता है खौफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment