Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला बदर ऋषभ ठाकुर पर बरेली में FIR:स्पा संचालिका से रंगदारी मांगने का ऑडियो सामने आया था

    10 hours ago

    1

    0

    बरेली के सुभाष नगर थाने से 6 महीने के लिए जिला बदर (तड़ीपार) किया गया ऋषभ ठाकुर पुलिस की बंदिशों को ठेंगा दिखा रहा है। बदायूं सीमा में छोड़े जाने के बावजूद वह न केवल बरेली में सक्रिय है, बल्कि अब स्पा सेंटर संचालिका से रंगदारी मांगने के मामले में घिर गया है। बारादरी पुलिस ने ऋषभ ठाकुर, आशु यादव और दो अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 17 मिनट के ऑडियो ने मचाया हड़कंप सोशल मीडिया पर वायरल हुए 17 मिनट 31 सेकंड के ऑडियो ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑडियो में ऋषभ ठाकुर और उसका साथी आशु यादव स्पा संचालिका को धमकाते सुने जा रहे हैं। ऋषभ खुद को 'कैफे कांड' का मुख्य आरोपी बताकर खौफ दिखा रहा है। उसने साफ तौर पर कहा कि शहर में उसकी मर्जी के बिना कोई ऑफिस नहीं खुलेगा और काम जारी रखना है तो 'खर्चा-पानी' (रंगदारी) देना ही होगा। स्टिंग के नाम पर वसूली का खेल आरोप है कि पीलीभीत रोड स्थित एक स्पा सेंटर का हिंदू संगठन के नाम पर स्टिंग किया गया था। ऑडियो में ऋषभ दावा कर रहा है कि उसने ही लड़के भेजकर स्टिंग करवाया। अब वह वीडियो डिलीट करने और पुलिस से बचाने के बदले 40 हजार रुपये की मांग कर रहा है। आशु यादव ने धौंस जमाते हुए कहा कि उस पर 11 और ऋषभ पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। हद तो तब हो गई जब ऋषभ ने चुनौती देते हुए कहा कि वह खुद खड़ा होकर स्पा खुलवाएगा और अगर कोई आ गया तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेगा। पीड़िता ने लगाई सुरक्षा की गुहार स्पा में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली युवती ने बारादरी थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी उसे लगातार फोन कर धमका रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी खुद को हिंदू संगठन का नेता बताकर फेसबुक पर वीडियो डालने की धमकी दे रहे हैं। डर के कारण स्पा सेंटर बंद कर दिया गया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। संगठन ने बनाई दूरी इस विवाद के बीच हिंदू जागरण मंच (युवा) के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने स्पष्ट किया है कि ऋषभ ठाकुर और आशु यादव को बहुत पहले ही संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि संगठन का नाम बदनाम करने वाले ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, बाइक क्षतिग्रस्त
    Next Article
    बरेली में बिना मान्यता वाले सेंट एंड्रूज स्कूल पर FIR:फीस न भरने पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा से रोका था, जांच में पता चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment