Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, बाइक क्षतिग्रस्त

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली के शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जशनपुर गांव के निकट एक वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर जशनपुर गांव के पास टंकी के निकट हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का हेलमेट टूट गया और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान कस्बे के मोहल्ला डूंगरपुर निवासी भूपसिंह मौर्य (35) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार देर शाम कोतवाली बहेड़ी के गांव बहादुरपुर से एक शादी समारोह में दावत खाकर अपनी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान जशनपुर के पास यह हादसा हुआ, जिसमें उन्हें सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। भूपसिंह मौर्य पिछले लगभग 15 वर्षों से कस्बे की शिवम गैस एजेंसी पर गैस वितरण का कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी रूपवती, माता गंगा प्यारी और पिता डोरीलाल हैं। मृतक की दो बेटियां मनीषा और आराध्या तथा एक बेटा दिव्यांश है, जो एक निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। उनकी तीन विवाहित बहनें भी हैं। भूपसिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। इस हादसे से कस्बे में भी शोक व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोवा में 400 लोगों ने की घर वापसी:गोवेश्वर महादेव की स्थापना महोत्सव में अपनाया हिंदू धर्म, अयोध्या के महंत ज्ञानदास रहे मौजूद
    Next Article
    जिला बदर ऋषभ ठाकुर पर बरेली में FIR:स्पा संचालिका से रंगदारी मांगने का ऑडियो सामने आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment