Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल में आरोपी से मिलने आया गैंग का सदस्य गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस ने दबोचा, 13 राज्यों की 21 शिकायतों से निकला कनेक्शन

    6 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर ठगी गैंग के एक सक्रिय सदस्य मोहम्मद आकिब अली को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पहले से पकड़े गए आरोपी अब्दुल कादिर के बाद हुई है। आरोपी आकिब अली को उस समय दबोचा गया, जब वह मुजफ्फरनगर जेल में अपने साथी अब्दुल कादिर से मिलने आया था। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मोहम्मद आकिब अली मूल रूप से ओडिशा का निवासी है और वर्तमान में अलीगढ़ में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से 2 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 9 एटीएम कार्ड, 3 चेकबुक, 24 चेक और कुछ नकदी बरामद की है। फेसबुक पर गीतिका कपूर उर्फ जीजी बनकर ठगी करते थे यह वही साइबर ठगी गिरोह है जिसने फेसबुक पर 'गीतिका कपूर उर्फ जीजी' बनकर लोगों से दोस्ती की थी। इसके बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश में बड़े मुनाफे का झांसा देकर पीड़ितों से एक करोड़ एक लाख दो हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए थे। आरोपियों ने DGXC नामक एक फर्जी वेबसाइट का उपयोग कर करोड़ों का नकली मुनाफा दिखाकर पीड़ितों को अपने जाल में फंसाया था। पूछताछ के दौरान आकिब ने बताया कि वह अपने भाई, बहनोई फुजैल उर्फ फैजूल और अन्य साथियों के साथ मिलकर यह साइबर फ्रॉड गिरोह चला रहा था। यह गैंग देहरादून के एक फ्लैट से संचालित होता था, जहां से वे खातों में पैसे मंगवाते और फिर एटीएम, चेक या अन्य खाताधारकों के माध्यम से रकम निकालते थे। 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी की पुलिस के अनुसार, आरोपी से जुड़े 6 खातों पर देश के 13 राज्यों से कुल 21 शिकायतें दर्ज मिली हैं, जिनमें लगभग 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी का रिकॉर्ड सामने आया है। इस मामले में अब तक करीब 23 लाख रुपये फ्रीज कर पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज ITI में 20 मई को हीरो मोटोकॉर्प का प्लेसमेंट:फिटर, वेल्डर सहित कई ट्रेड के लिए ₹19,488 तक वेतन पर होगा चयन
    Next Article
    महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट पर धरना:मैनपुरी में गैस कम जलाओ, पेट्रोल कम चलाओ बयान पर कांग्रेस का तंज, बोली- इन्होंने जनता को धोखा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment