Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल में बंद BSA पति को देख फूट-फूटकर रोई:गोरखपुर में रातभर दीवारें देखती रही; टीचर सुसाइड केस में 4 महीने बाद पकड़ी गई थी

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में टीचर कृष्णमोहन सिंह सुसाइड केस में सस्पेंडेड बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव जेल पहुंचने के बाद गुमशुम नजर आई। महिला बैरक में पहुंचने के बाद बुधवार को शालिनी काफी तनाव में दिखी। देर रात तक चुपचाप बैठी रही। किसी से बातचीत नहीं की। 3 दिन से वह महिला बैरक में गुमसुम ही दिख रही है। एकटक दीवारों को देखती रहती है। जब उसे खाना दिया जाता है तो कुछ देर वह दूर रहती है। फिर थोड़ी देर बाद खाना खाती है। इस बीच, गुरुवार यानी 18 जून को दिन में जब पति सौरभ कुमार सिन्हा जेल पहुंचे तो उन्हें देखकर फूट-फूटकर रोई। उन्होंने शालिनी को कुछ कपड़े और रोजमर्रा की जरूरी चीजें दीं। सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के समय परिवार भावुक नजर आया। गुलरिहा पुलिस ने 16 जून को उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार (17 जून) सुबह गोरखपुर लाए जाने के बाद उससे पूछताछ की गई। फिर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जिला जेल भेज दिया। जेल प्रशासन कहना है कि मामला हाईप्रोफाइल है। इसलिए शालिनी श्रीवास्तव की निगरानी की जा रही है। उसकी हर एक्टिविटी पर करीब से नजर रखी जा रही है। पहले पढ़िए क्या है पूरा मामला– पूरा मामला कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग गांव निवासी सहायक अध्यापक कृष्णमोहन सिंह से जुड़ा है। वह गौरीबाजार विकासखंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में तैनात थे। गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में रहते थे। 20 फरवरी 2026 की रात कृष्णमोहन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। आत्महत्या से पहले कृष्णमोहन सिंह ने चार पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो संदेश छोड़ा था। इसमें उन्होंने तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए कार्यालय के पटल सहायक संजीव सिंह और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिक्षक ने आरोप लगाया था कि उनके प्रकरण के निस्तारण के लिए प्रति शिक्षक 16 लाख रुपए लिए गए और बाद में चार लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। उन्होंने मानसिक प्रताड़ना और भ्रष्टाचार को आत्महत्या का कारण बताया था। पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा मृतक शिक्षक की पत्नी की शिकायत पर गोरखपुर के गुलरिहा थाने में शालिनी श्रीवास्तव, पटल सहायक संजीव सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट के बाद हुई निलंबन की कार्रवाई घटना के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी, जबकि शासन स्तर पर चार सदस्यीय जांच समिति बनाई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया था। वहीं, पटल सहायक संजीव सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। बीएसए पद का अतिरिक्त प्रभार डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह को सौंपा गया था। बाद में शासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान सहायक तनुज श्रीवास्तव को भी निलंबित कर दिया गया। 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया गया था इनाम पुलिस ने शुरुआत में शालिनी श्रीवास्तव और संजीव सिंह पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर बाद में इनाम राशि बढ़ाकर 25-25 हजार रुपए कर दी गई। उनकी तलाश के लिए गठित पुलिस टीमों ने देवरिया, गोरखपुर, बलिया, प्रयागराज, लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार दबिश दी थी। अब जानिए क्या था हाईकोर्ट वाला प्रकरण? कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन में कार्यरत कृष्णमोहन सिंह और दो अन्य शिक्षकों के मामले के निस्तारण को लेकर फरवरी 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्कालीन बीएसए को निर्णय लेने का निर्देश दिया था। शिक्षकों का आरोप था कि लंबे समय तक निर्णय नहीं लिया गया। इसी बीच 20 फरवरी 2026 को कृष्णमोहन सिंह ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले जारी किए गए वीडियो और सुसाइड नोट ने पूरे मामले को प्रदेश स्तर पर सुर्खियों में ला दिया था। अब पूर्व बीएसए की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले में आगे की पूछताछ और जांच की तैयारी कर रही है, जबकि फरार लिपिक संजीव सिंह की तलाश जारी है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें 'कंगना जी बचकर, सायोनी घोष आपकी जगह न कब्जा ले':लिखने वाले सपा विधायक पर यूपी में FIR, फेसबुक पर पोस्ट किया था यूपी के प्रतापगढ़ में कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा विधायक पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल, विधायक राकेश कुमार वर्मा का 17 जून को एक फेसबुक पोस्ट सामने आया था। इसमें लिखा था- कंगना मैडम बचकर रहना, रखना पूरा होश..कहीं आपकी जगह न हथिया ले ये सायोनी घोष। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS साहब को देखूंगा तो डरकर मर जाऊंगा:गोलगप्पे वाले भाजपा विधायक अब मजदूर बने, खूब उफना रहा केशव मौर्य का नाला
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बिजली की रिकॉर्ड मांग के बीच प्रदेश में 3000 मेगावाट उत्पादन प्रभावित, कई पावर यूनिटें बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment