Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बिजली की रिकॉर्ड मांग के बीच प्रदेश में 3000 मेगावाट उत्पादन प्रभावित, कई पावर यूनिटें बंद

    16 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी के चलते प्रदेश में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। बीते बुधवार को सिंगरौली क्षेत्र की दोनों हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों में अर्थ फॉल्ट के कारण ट्रिपिंग हो गई। इससे NTPC लिमिटेड के रिहंद तापीय विद्युत स्टेशन की तीनों यूनिटें बंद हो गईं। इससे करीब 3000 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के हिस्से की लगभग 950 मेगावाट बिजली की कमी हुई। इसके अलावा केंद्रीय क्षेत्र की घाटमपुर यूनिट-2 (660 मेगावाट) और खुर्जा यूनिट-2 (660 मेगावाट) भी तकनीकी कारणों से प्रभावित रहीं। निजी क्षेत्र की ललितपुर तापीय परियोजना यूनिट-3 (660 मेगावाट), अनपरा-सी यूनिट-1 (600 मेगावाट) और रोजा यूनिट-1 (300 मेगावाट) में भी उत्पादन प्रभावित हुआ। राज्य विद्युत उत्पादन निगम की ओबरा-सी यूनिट-2 और हरदुआगंज-डी यूनिट-9 भी तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई थीं। हालांकि दोनों यूनिटों को बाद में दोबारा चालू कर लिया गया। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने स्थिति संभालने के लिए दूसरे स्रोतों से अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था शुरू कर दी है। UPPCL लगातार बिजली व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा- राहुल गांधी पहले सिद्ध करें ब्राह्मण हैं या नहीं उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भगवान परशुराम के रूप में सामने आई तस्वीर पर हमला किया है। उन्होंने राहुल गांधी की जाति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पहले यह सिद्ध करना चाहिए कि वे ब्राह्मण हैं या नहीं, तभी परशुराम बनने की कोशिश करें। परिवहन मंत्री ने कहा, “भगवान परशुराम विष्णु के अवतार थे। राहुल गांधी पहले ब्राह्मण हैं कि नहीं, पहले वो सिद्ध करें, तब परशुराम बनने की कोशिश करें।” यहां पढ़ें पूरी खबर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा- 12 बच्चे सुअर के होते हैं, इंसानों के नहीं गाजियाबाद के लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सपा नेता अखिलेश यादव और मुस्लिम समुदाय पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा- सपा नेता आतंकवादियों को रिहा करने की बात करते हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोग 12-12 बच्चे पैदा करके उनको छोड़ देते हैं। 12-12 बच्चे इंसान के नहीं सूअर के ही होते हैं। उन्होंने कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर टिप्पणी करने पर 'राक्षस' बोला। दरअसल भाजपा विधायक शुक्रवार को बागपत के डगरपुर गांव स्थित कुश्ती अखाड़े में आयोजित योग कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता मानुपाल बंसल भी मौजूद रहे। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में भागवत कथा के आयोजक की गोली मारकर हत्या, पूजा करने गए थे; पेट-सीने में गोली मारी आगरा में गुरुवार रात श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य आयोजक प्रदीप मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कथा में विराम के दौरान वह पूजा का दीपक रखने मंदिर गए थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट और सीने में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में एक साल पुराने विवाद और पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। मामला जैतपुर क्षेत्र के रूपपुरा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर… मुरादाबाद में तेज-रफ्तार बस की टक्कर से डॉक्टर की मौत, दोस्त की बेटी को स्कूल छोड़ने जाते समय हुआ हादसा, छात्रा घायल मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे प्राइवेट बस और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादस में स्कूटी सवार डॉक्टर की मौके पर मौत हो गई। उनके साथ स्कूल जा रही दोस्त की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बस के नीचे दब गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल भेजा। यह घटना भोजपुर बस स्टैंड के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर जौनपुर में नदी में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत, एक अन्य किशोरी अस्पताल में भर्ती, नहाने गईं थी 6 सहेलियां जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में स्नान करने गई छह सहेलियों में से दो किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। डूबती सहेलियों को बचाने के प्रयास में एक अन्य किशोरी घायल हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार की थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर कंस वध के लिए चलाई गोली, 2 को लगी; एटा में कथा के दौरान मटकी फोड़ी जा रही थी, जीतने वाले को न्यौछावर मिलता एटा में कंस वध के दौरान मटकी फोड़ते हुए दो लोगों को गोली लग गई। निशाना चूकने की वजह से गोली मटकी में ना लगकर दो व्यक्तियों के पैर में जा लगी। दोनों मौके पर ही गिर गए और तड़पने लगे। आरोपी मौके से फरार हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर है। दरअसल, कथा के दौरान मटकी को कंस माना गया था। उसे फोड़ने वाले को न्यौछावर भी मिलता। घटना मलावन थाने की है। पढ़ें पूरी खबर… चाय विक्रेता की हत्या में महिला सहित 3 को उम्रकैद: मथुरा कोर्ट ने डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया, ढ़ाई साल पहले हुआ मर्डर वृंदावन में श्रीगंगानगर के रहने वाले व्यक्ति की ढाई साल पहले हुई हत्या के मामले में मथुरा कोर्ट ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वारदात की साजिश महिला ने रची थी और गंगानगर के रहने वाले दो आरोपियों ने इसे अंजाम दिया था। वारदात के खुलासे के बाद से ही तीनों आरोपी जेल में बंद हैं। पढ़िए पूरी खबर… ग्रेटर नोएडा में 6 लोग लिफ्ट में फंसे: 20 मिनट बाद 2 युवकों की मदद से बाहर निकाला गया, मेंटिनेंस को लेकर प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-2 स्थित मिग्शन ट्विन्स सोसाइटी में गुरुवार शाम लिफ्ट बीच में अटक गई। इसमें सवार 6 लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। अंदर मौजूद लोगों ने अलार्म बजाकर मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बाद में दो युवकों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोसाइटी के लोगों ने लिफ्ट मेंटेनेंस को लेकर विरोध जताया। पढ़िए पूरी खबर… मथुरा में दिनेश फलाहारी ने मांगी 20 लाख की फिरौती: श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप प्रबंधक ने लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक ने दिनेश शर्मा उर्फ दिनेश फलाहारी के खिलाफ गोविंद नगर थाने में शिकायत दी है। उनका आरोप है कि दिनेश शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नाम से मिलता-जुलता ट्रस्ट बनाकर भक्तों और दानदाताओं को गुमराह करने की कोशिश की। साथ ही अपने लोगों के जरिए 20 लाख रुपये की चौथ मांगी और पैसा न देने पर मीडिया और सोशल मीडिया में संस्थान को बदनाम करने की धमकी दी। संस्थान का यह भी कहना है कि दिनेश शर्मा झूठे आरोप लगाकर प्रबंधन और कर्मचारियों की छवि खराब कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… जालौन में पहूज नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, शादी में शामिल होने आए थे युवक; नहाने के दौरान गहरे पानी में समाए जालौन के पहुज नदी में गुरुवार दोपहर 17 युवकों का समूह नदी में नहाने में गए थे। जिसमें शामिल तीन युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों के शव को 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी मध्य प्रदेश के भिंड से शादी समारोह में शामिल होने आए थे। हादसे ने एक परिवार की शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम-एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया। परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा के पास का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल में बंद BSA पति को देख फूट-फूटकर रोई:गोरखपुर में रातभर दीवारें देखती रही; टीचर सुसाइड केस में 4 महीने बाद पकड़ी गई थी
    Next Article
    दो बहनें कपड़े के लिए भिड़ीं, एक ने जान दी:बदायूं में कपड़े कम-ज्यादा होने पर बहस हुई, 11वीं की छात्रा ने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment