Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिले में गंगा दशहरा पर्व की धूम:गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, वितरित किया गया शरबत

    18 hours ago

    1

    0

    आज जिलेभर में गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आहार, अवंतिका देवी, अनूपशहर, नरोरा और राजघाट सहित जिले के सभी गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके अलावा जगह जगह श्रद्धालुओं को शरबत बांटा जा रहा है। पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतिरक्ष जैन और क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने सुबह अनूपशहर स्थित मस्तराम घाट, आहार स्थित अवंतिका घाट और सिद्ध बाबा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों और नावों की उपलब्धता, सीसीटीवी व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें, तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनपद पुलिस द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर समुचित सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और समस्त कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस बीच, श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह मीठा शरबत भी वितरित किया जा रहा है। विधायक संजय शर्मा ने मीठा शरबत श्रद्धालुओं को वितरित किया। इस मौके पर सभासद मनमोहन अग्रवाल, आदेश शर्मा, अजय कौशिक आदि मौजूद रहे। तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के जगन्नाथ मंदिर में रिसीवर ने संभाला चार्ज:2 साल पुराने विवाद में कार्रवाई, पुलिस मौजूदगी में कमरे और दानपात्र सील
    Next Article
    BHU में 27 मई को होगी एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक:42 एजेंडों पर चर्चा करेंगे, शिक्षकों के प्रदर्शन, मूल्यांकन प्रणाली पर अहम फैसला होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment