Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में 27 मई को होगी एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक:42 एजेंडों पर चर्चा करेंगे, शिक्षकों के प्रदर्शन, मूल्यांकन प्रणाली पर अहम फैसला होगा

    19 hours ago

    1

    0

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में 27 मई को एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) की बैठक आयोजित होगी। बैठक में 42 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान डीएसीपी प्रमोशन समेत विश्वविद्यालय की नई शिक्षा व्यवस्था और सेमेस्टर प्रणाली को लेकर भी मंथन होने की संभावना है। बैठक में शिक्षकों के प्रदर्शन, मूल्यांकन प्रणाली और पाठ्यक्रम में किए गए बदलावों की समीक्षा भी की जाएगी। परीक्षा में पूछे गए विवादित सवालों पर भी होगी चर्चा हाल के दिनों में परीक्षा में पूछे गए सवालों और सिलेबस को लेकर उठे विवाद भी ईसी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षक संगठनों और छात्र समूहों ने इन मुद्दों पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद अब एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। कुलपति की अध्यक्षता में होगी बैठक बैठक की अध्यक्षता प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, मेयर अशोक तिवारी, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल समेत कई सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा समाजशास्त्र विभाग के प्रो. ओम प्रकाश भारतीय, प्रो. श्वेता प्रसाद, प्रो. बेचन लाल और रेडियोथेरेपी विभाग के प्रो. उदय कुमार शाही भी बैठक में शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिले में गंगा दशहरा पर्व की धूम:गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, वितरित किया गया शरबत
    Next Article
    खड़े ट्रक के ड्राइवर-हेल्पर को दूसरे ट्रक ने कुचला, मौत:उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, टायर चेक करते समय पीछे से मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment