Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला मुख्यालय पर 'यादव जी की लव स्टोरी' का विरोध:कई संगठनों ने रिलीज रोकने और कार्रवाई की मांग की

    7 hours ago

    1

    0

    27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर आज जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। यादव समाज, गौतम बुद्ध नगर, आर्य समाज और भारतीय किसान यूनियन मंच के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने और इसके निर्माता, निर्देशक तथा कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में, प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फिल्म के आपत्तिजनक शीर्षक और सामग्री पर चिंता व्यक्त की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि जाति सूचक टाइटल से फिल्म बनाना यादव समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में 'लव जिहाद' को महिमामंडित किया गया है और 36 बिरादरी यादव समाज के साथ खड़ी है। आर्य सागर खारी ने कहा कि किसी भी समाज या जातिसूचक शीर्षक से फिल्म बनाना गैरकानूनी और अमर्यादित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर सिनेमा और कला के माध्यम से किसी जाति विशेष को बदनाम नहीं किया जा सकता। युवा प्रदेश अध्यक्ष सागर यादव ने चेतावनी दी कि जब तक फिल्म पर रोक नहीं लग जाती, यादव समाज सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यादव समाज को एक सोची-समझी साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिंकू यादव ने कहा कि यादव समाज भगवान श्री कृष्ण का वंशज है और 'जय यादव जय माधव' की संस्कृति का पालन करता है। उन्होंने बताया कि यादव समाज देश को किसान और जवान देता है, और उसकी संस्कृति के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं पर निहित आर्थिक स्वार्थों और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा करने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि देश की 26 करोड़ यादव आबादी को निशाना बनाया जा रहा है। इन लोगों ने कहा कि अगर इस फिल्म पर रोक नहीं लगती और इसका टाइटल नहीं बदला जाता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में कार दुर्घटना का CCTV फुटेज सामने आया:फोरलेन रोड पर पेड़ से टकराई थी कार, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत
    Next Article
    महराजगंज आईटीआई में निःशुल्क EV कोर्स शुरू:युवाओं को रोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment