Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज:मेरठ में 22 फरवरी को रैपिड-मेट्रो का शुभारंभ, जनसभा को भी संबोधित करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत- रैपिड और मेट्रो के शुभारंभ और एक जनसभा को संबोधित करने के लिए मेरठ आ रहे हैं। इसको लेकर जिले भर में युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। पुलिस और प्रशासन दोनों विभाग अपने-अपने स्तर पर जनसभा और मेट्रो के शुभारंभ के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। दिल्ली रोड पर मोहिद्दीनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके आसपास की सभी सड़के भी संबंधित विभाग द्वारा दुरुस्त की जा रही है। डिवाइडर पर जहां पेट का काम चल रहा है, तो डिवाइडर के बीच लगे पेड़ पौधों को भी सिंचाई और कटिंग से संवारा जा रहा है। इसके साथ-साथ जनसभा की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों और इंटरलॉक टाइल्स भी लगाई जा रही है साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान शहर में प्रधानमंत्री के आने को लेकर नगर निगम भी तैयारी में जुटा है, बेगमपुल और आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी खुद सुबह के समय मौके पर पहुंच सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रही है। इसके साथ ही लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश भी नगर आयुक्त सौरव गंगवार द्वारा दिए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था बनाना चुनौती पूर्ण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जनसभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में उनके वाहनों के लिए उचित पार्किंग और आने-जाने के लिए मैप तैयार करना ट्रैफिक पुलिस के लिए भी चुनौती पूर्ण साबित हो रहा है । ट्रैफिक पुलिस के सभी अधिकारी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में जुड़ेहैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रोजाना कर रहे निरीक्षण भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मोहिद्दीनपुर में जिस जगह जनसभा होनी है वहां और मेट्रो स्टेशनों पर निरीक्षण कर रहे हैं। हालांकि कुछ मेट्रो स्टेशन पर अभी काम बाकी है इसको लेकर भी एनसीईआरटी भी 22 फरवरी तक काम करने में जुटा है। पंडाल और मंच हुए तैयार जनसभा स्थल पर जर्मन हैंगर से बना पांडाल तैयार हो चुका है, इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे उसका काम भी लगभग पूरा हो चुका है। लगभग 500 मजदूरों ने 5 दिन तक लगकर इस काम को पूरा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित:देशभर की पहलवानों ने लिया हिस्सा, पूर्व एमएलसी मुख्य अतिथि बने
    Next Article
    जल निगम और समाज कल्याण विभाग के कई कर्मचारी गैरहाजिर:हाथरस में सीडीओ ने वेतन रोकने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment