Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन जंगल में वाचर का शव मिला:शरीर पर मिले नोचने और चोट के निशान, चार नामजद पर हत्या का मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के आटा थाना क्षेत्र के सुनहेटा गांव निवासी 50 वर्षीय ब्रकपाल का शव मंगलवार देर रात कुटरा के जंगलों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ब्रकपाल वन विभाग में संविदा पर वाचर के पद पर तैनात थे और मंगलवार शाम से लापता चल रहे थे। परिजनों के अनुसार, ब्रकपाल मंगलवार देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। देर रात खोजबीन के दौरान उनका शव जंगल के अंदर पड़ा मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में था, जबकि कपड़े कुछ दूरी पर पड़े पाए गए। शरीर पर चोट और खरोंच के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के बेटे कल्लू ने गांव के ही चार लोगों गजोधर, वीरभान और उदयभान, मनोज यादव पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ब्रकपाल को पहले से धमकियां मिल रही थीं और आरोपियों ने मौका पाकर उनकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। इस संबंध में पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बेटे कपिल, कल्लू और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए जंगल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जंगल में तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। आटा थाना प्रभारी रुद्र कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप पीड़ित बच्ची के अंतिम संस्कार को परिवार राजी नहीं:कानपुर में 5 घंटे तक पुलिस अफसर और नेता समझाते रहे, DM से मांगी मदद
    Next Article
    बांदा में पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट:जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस के सामने भिड़े, शांति भंग में चालान किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment