Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप पीड़ित बच्ची के अंतिम संस्कार को परिवार राजी नहीं:कानपुर में 5 घंटे तक पुलिस अफसर और नेता समझाते रहे, DM से मांगी मदद

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 11 साल की बच्ची के साथ आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद न्यूड शव को खेत में गढ्ढा खोदकर दफना दिया। पोस्टमार्टम में बच्ची के गले, चेहरे, सीने, पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों में 10 से अधिक चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की गई। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी देख डॉक्टर तक सन्न रह गए। उसके नाजुक अंगो में चोट के कई निशान थे। किशोरी के साथ हैवानियत में कितने लोग शामिल थे, इस बात की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है। फिलहाल पिता की तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूरा मामला बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार सुबह बच्ची का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 5 घंटे से ज्यादा पुलिस अफसरों ने समझाया भाजपा के कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र नाथ पासवान समेत जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण मौके पर पहुंचे। भीम आर्मी, पासवान समाज मोर्चा के कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। पांच घंटे से ज्यादा घाटमपुर एसीपी समेत जनप्रतिनिधि परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। सूचना मिलते घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाना शुरू किया, लेकिन परिजन नहीं माने। लगभग 5 घंटे बाद भी शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर नहीं गए। SDM ने मदद का आश्वासन दिया परिजनों ने SDM को जिलाधिकारी के नाम लिखित पत्र देकर मांग की है कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए। इसके साथ आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाए। सुरक्षा के लिहाज से परिवार को शास्त्र लाइसेंस दिलाया जाए। SDM अनुभव सिंह ने परिजनों की सभी मांगे कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को भेजी हैं। उन्होंने बताया कि परिजनो को जल्द आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि पर शनील की पोशाक और जरी चुनरी की मांग:रत्न जड़ित मुकुट, डिजाइनर माला की भी बढ़ी बिक्री, कल से माता के मंदिराें में लगेगी भक्तों की कतार
    Next Article
    जालौन जंगल में वाचर का शव मिला:शरीर पर मिले नोचने और चोट के निशान, चार नामजद पर हत्या का मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment