Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में आसाराम बापू के पोस्टरों पर विरोध प्रदर्शन:सार्वजनिक स्थानों से हटाने और कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    8 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आसाराम बापू के पोस्टरों को सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इन पोस्टरों को तत्काल हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दीपशिखा श्रीवास के नेतृत्व में मांडवी निरंजन, डॉक्टर श्रद्धा चौरसिया, अनुराधा कठेरिया, किरण चौधरी, संगीता चौधरी, सुमन गोस्वामी, देवेश चौरसिया, शिवा चिल्ली, महेश चिल्ली, योगेंद्र पटेल, गौरव चौधरी, जगदीश गुप्त, नेतराम निरंजन और मिलन चिल्ली सहित कई लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया। उनका कहना था कि बालिकाओं से दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता आसाराम के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगाना नारी सम्मान के विरुद्ध है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे अभियान चलाकर महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे अपराधियों का महिमामंडन समाज में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाता है। कलेक्ट्रेट पहुँचे प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि सार्वजनिक स्थानों से ऐसे सभी पोस्टर तुरंत हटाए जाएँ। साथ ही, उन्हें लगाने वालों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएँ दोबारा न हों। प्रदर्शन में कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे। प्रदर्शनकारी दीपशिखा श्रीवास ने कहा, "नारी सम्मान सर्वोपरि है। किसी भी सजा प्राप्त यौन अपराधी का सार्वजनिक महिमामंडन समाज के लिए गलत उदाहरण है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।" मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शिकायत की जाँच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं, तो नियमानुसार उन्हें हटाकर जिम्मेदार लोगों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:25 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माण ध्वस्त, प्राधिकरण ने की कार्रवाई
    Next Article
    22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस:डीएम ने की बैठक, कहा- BLO सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक दावे-आपत्तियां लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment