Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:25 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माण ध्वस्त, प्राधिकरण ने की कार्रवाई

    6 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। नवादा इंदेपुर गांव में लगभग 25 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध प्लाटिंग करने वालों के कार्यालय, बाउंड्री वॉल और प्लॉटिंग के लिए बनाई गई छोटी दीवारें गिराई गईं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए या लेआउट पास कराए की गई किसी भी प्लाटिंग को जमींदोज किया जाएगा। प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अवैध प्लाटिंग तथा प्लाटिंगकर्ता के ऑफिस निर्माण, बाउंड्री और डिवीजन लाइन आदि को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के समय प्राधिकरण के अवर अभियंता रमेश चंद्र वर्मा, प्रदीप त्रिवेदी, कार्यालय सहायक अपार कपूर, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और स्थानीय थाने का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान जेसीबी का भी इस्तेमाल किया गया। प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना मानचित्र स्वीकृत कराए या लेआउट पास कराए अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य करेगा, तो उसके निर्माण को हर हाल में ध्वस्त किया जाएगा। सचिव ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध प्लाटिंग में अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा न लगाएं। जमीन खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि कॉलोनी या प्लॉट का नक्शा शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण से पास है या नहीं। यदि ऐसा नहीं है, तो भूमि क्रय न करें, अन्यथा आपकी पूंजी फंस सकती है। सचिव द्वारा कॉलोनाइजर से भी अपील की गई कि वे प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा मानक और भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2025 में वर्णित प्रावधानों के प्रतिकूल किसी भी कॉलोनी का निर्माण न करें। अन्यथा, प्राधिकरण का बुलडोजर उस पर चलना तय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में 675 नई दुकानों के निर्माण को मंजूरी:शहर का नक्शा बदलेगा, नपा की आय दोगुनी से ज्यादा होने की उम्मीद
    Next Article
    जालौन में आसाराम बापू के पोस्टरों पर विरोध प्रदर्शन:सार्वजनिक स्थानों से हटाने और कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment