Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत:उरई में हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान कैलाश कुमार की मृत्यु हो गई। शुक्रवार शाम झांसी-कानपुर हाईवे पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। कैलाश कुमार ग्राम बड़ागांव के निवासी थे। उनके परिवार के पास लगभग 12 बीघा कृषि भूमि है, जो उनकी पत्नी किशोरी देवी के नाम दर्ज है। उनके दो पुत्र नीरज और पंकज मजदूरी कर परिवार का सहयोग करते हैं। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह कैलाश कुमार किसी निजी कार्य से उरई गए थे। शाम को वह टैंपो से गांव लौट रहे थे। झांसी-कानपुर हाईवे के किनारे उतरने के बाद, जैसे ही वह सड़क पार करने लगे, झांसी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही टक्कर इतनी भीषण थी कि कैलाश कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हल्का इंचार्ज सत्यभान सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में उतरे सपाई:अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपेंगे, सपा नेता बोले-आवाज उठाने पर प्रशासन दबाव बना रहा
    Next Article
    पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में मां-बेटी से की थी अभद्रता, वीडियो सामने आने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment