Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में भतीजे ने रिटायर्ड फौजी को गोली मारी:जमीन और पुरानी रंजिश में घायल, गंभीर हालत में झांसी रेफर

    12 hours ago

    1

    0

    जालौन जिले के रेंढ़र थाना क्षेत्र के पजौनियां गांव में शनिवार रात जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक से घर लौट रहे एक रिटायर्ड सेना जवान को परिजनों के ही लोगों ने गांव के कुछ साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। पेट में गोली लगने से पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पजौनियां निवासी अरविंद सिंह भदौरिया के पिता, जो सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह शनिवार रात फार्म हाउस से बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बड़े भाई के बेटे सुमित सिंह भदौरिया और गांव के संजय सिंह भदौरिया ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। पहले कहासुनी हुई और फिर तमंचे से फायर कर दिया गया। गोली सीधे पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घायल ने किसी तरह फोन कर बेटे को सूचना दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के बेटे अरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन और पुरानी पारिवारिक रंजिश को लेकर आरोपित लंबे समय से दबाव बना रहे थे। उनका कहना है कि इससे पहले भी पिता और छोटे भाई पर हमला किया जा चुका है, लेकिन इस बार जानलेवा गोली मार दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रेंढ़र थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। माधौगढ़ सर्कल के क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस एहतियातन निगरानी कर रही है, जबकि घायल पूर्व सैनिक की हालत को लेकर परिजन और ग्रामीण चिंतित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचे:24 घंटे ऑनलाइन निगरानी, DM की टीम करेगी रात्रि भ्रमण
    Next Article
    युवक को गोली मारने का मामला:प्रतापगढ़ में 3 अज्ञात बदमाशों पर FIR, प्रयागराज में ऑपरेशन के बाद हालत स्थिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment