Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में डंपर की टक्कर से किसान की मौत:झांसी-कानपुर हाईवे पर हादसा, खेत से घर लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान हरिमोहन कुशवाहा की मौत हो गई। वह शहर के मुहल्ला उमरारखेड़ा के निवासी थे और रोजाना की तरह अपने खेत से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, हरिमोहन कुशवाहा ग्राम काबिलपुरा में खेती करते थे। बुधवार शाम को भी वह खेत पर गए थे और देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एक्सप्रेसवे के कैथेरी टोल मोड़ के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर नंबर UP 83DT6541 ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के सेफ्टीवाल टीनशेड से जा टकराई, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने हरिमोहन कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। मृतक के पुत्र लोकेश कुशवाहा ने बताया कि उनके पिता खेती करके पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। वहीं पत्नी मिथलेशी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे हल्का इंचार्ज सत्यभान सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्राम काबिलपुरा के ग्रामीणों का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास कोई कट न होने के कारण लोगों को लंबा रास्ता तय करके जाना पड़ता है। शॉर्ट रास्ते की तलाश में वे दूसरी तरफ चले जाते हैं, जिस कारण हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने इस हादसे के बाद मांग की है कि एक्सप्रेसवे के पास से रास्ता दिया जाए, जिससे भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर से ज्यादा अच्छी है धुरंधर रिवेंज:बोले आगरा के दर्शक, फिल्म के दूसरे शो के लिए लगी लाइन, ओपनिंग-डे की कमाई में पीछे छोड़ी पठान
    Next Article
    मेरठ में पहले नवरात्र से लगनी शुरू हुई HPV वैक्सीन:महिला अस्पताल में कैंट विधायक ने किया शुभारंभ, CMO बोले जिले को मिली 41000 वैक्सीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment