Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में हथियार लहराते दिखा युवक, VIDEO:देसी कट्टे से की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन का एक मामला सामने आया है। 'अंशुल ठाकुर' नामक युवक के देसी कट्टे सहित विभिन्न हथियारों के साथ बनाए गए वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह युवक एट थाना क्षेत्र के बिलायां का निवासी बताया जा रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में अंशुल ठाकुर को अलग-अलग स्थानों पर हथियारों के साथ देखा जा सकता है। वह कभी हाथ में देसी कट्टा लहराता है तो कभी अन्य हथियारों के साथ पोज देते हुए वीडियो बनाता है। बताया जा रहा है कि उसकी सोशल मीडिया आईडी पर ऐसे करीब दर्जनभर वीडियो मौजूद हैं, जिनमें विभिन्न हथियारों का प्रदर्शन किया गया है। इस मामले पर सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने जानकारी दी कि युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसकी लोकेशन ट्रेस कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इन घटनाओं से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक के पास इतने हथियार कहां से आए और क्या ये हथियार असली हैं। यदि ये हथियार वास्तविक हैं, तो यह किसी अवैध हथियार नेटवर्क की ओर इशारा कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यह भी जांच का विषय है कि यदि ये वीडियो लंबे समय से सोशल मीडिया पर थे, तो पुलिस या साइबर सेल की नजर इन पर पहले क्यों नहीं पड़ी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इवेंट ऑर्गेनाइजर को लूटने वाले 5 लुटेरे गिरफ्तार:ग्राइंडर ऐप से दोस्ती कर लखनऊ मिलने बुलाया, बोट क्लब में चेन-पर्स लूटा
    Next Article
    कंपनी बाग से नवाबगंज के बीच हटेगा अतिक्रमण:कानपुर नगर आयुक्त का गंदगी देख चढ़ा पारा, जोनल अधिकारी की सैलरी रोकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment