Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंपनी बाग से नवाबगंज के बीच हटेगा अतिक्रमण:कानपुर नगर आयुक्त का गंदगी देख चढ़ा पारा, जोनल अधिकारी की सैलरी रोकी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने रविवार को कम्पनी बाग चौराहे से यूपीसीडा गेस्ट हाउस के बाहर नवाबगंज, विष्णुपुरी, आजाद नगर, कर्बला चौराहा, वीएसएसडी कालेज आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। कंपनी बाग चौराहे से यूपीसीडा होते हुए नवाबगंज तक सड़क के दोनों आवश्यकतानुसार इण्टरलाकिंग का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराया जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अतिक्रमण अभियान चलाते हुए अवैध स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। एक स्थान पर कूड़ा पाए जाने पर जोनल स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। नई लाइन डालने के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान यूपीसीडा गेस्ट हाउस के पहले शौचालय को देखा गया। शौचालय पूर्णतय बन्द पाया गया। जोनल स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण यह शौचालय बन्द है। निर्देश दिये गये कि तत्काल पानी की नई लाइन डाली जाये तथा शौचालय में टंकी लगाकर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर ई-रिक्शा व निष्प्रयोज्य वाहन सड़क के किनारे खड़े पाये गये। निर्देश दिये गये कि तत्काल ई-रिक्शा को हटाया जाये तथा निष्प्रयोज्य वाहनों को हटाये जाने हेतु नियमानुसार यातायात पुलिस के सहयोग से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। दुकानदारों से वसूला जाए यूजर चार्ज निरीक्षण के दौरान विष्णुपुरी मुख्य मार्ग, नवाबगंज मुख्य मार्ग एवं आजाद नगर में सड़क के किनारे व फुटपाथ पर काफी संख्या में स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण पाया गया। कहीं पर दुकानदारों द्वारा अनावश्यक रूप से फुटपाथ को घेरा पाया गया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि इन मार्गों पर सप्ताह में कम से कम दो दिन प्रत्येक दशा में अतिक्रमण अभियान चलाया जाये तथा दुकानदारों से यूजरचार्ज की वसूली सुनिश्चित की जाये। विष्णुपुरी से कर्बला मार्ग पर डिवाइडर के दोनों ओर रोड स्वीपिंग मशीन से धूल की सफाई और स्प्रिंकलर मशीन से सड़क व किनारे-किनारे कच्ची पट्टी पर छिडकाव हेतु निर्देश दिये गये। कई स्थानों पर मिली गंदगी नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कम्पनीबाग चौराहे से नवाबगंज थाना, विष्णुपरी, आजाद नगर व कर्बला मार्ग पर जगह-जगह काफी गन्दगी पायी गयी, जिसे देखने से प्रथम दृष्टिया ऐसा लगा कि यहां पर बीते कई दिनों से सड़क पर झाडू, कूड़े का उठान नहीं किया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि जोनल स्वास्थ्य अधिकारी विजय शंकर का इस माह के वेतन अग्रिम आदेशों का रोका जाने व सफाई निरीक्षक सोबरन सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में हथियार लहराते दिखा युवक, VIDEO:देसी कट्टे से की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    कानपुर में कांग्रेस ने किया रोजा इफ्तार:ईरान में अमन शांति के लिए दु‌आ की, मुस्लिम उलेमा और समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment