Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में किसान ने फांसी लगाकर दी जान:खेती में लगातार नुकसान से परेशान होकर उठाया कदम

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हासा में 42 वर्षीय किसान सोबरन सिंह अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह खेती में लगातार हो रहे नुकसान से परेशान थे। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, सोबरन सिंह विगत कई वर्षों से खेती में घाटा झेल रहे थे। बढ़ती लागत, घटती आमदनी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। बताया गया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहने लगे थे। मृतक के भाई फूल सिंह और महिपाल सिंह ने बताया कि सोबरन की पत्नी का तीन वर्ष पूर्व सर्पदंश से निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद से ही वह अपने तीन बेटों रानू सिंह (14), सानू सिंह (12) और शाहिल सिंह (10) की परवरिश अकेले कर रहे थे। वह मेहनत-मजदूरी के साथ खेती-बाड़ी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की मदद से सोबरन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल सहित कई पदाधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। गांव में इस घटना के बाद गहरा दुख और चिंता का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर:9 मार्च से बनेगा वार्षिक स्वास्थ्य कार्ड, नगर निगम के केयर सेंटर से होगी शुरुआत
    Next Article
    ट्रेन में करंट लगने से यात्री झुलसा:जनरल डिब्बे में कर रहा था सफर, उतरते समय खुले इलेक्ट्रिक बॉक्स पर हाथ लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment