Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में खेल टीचर की सड़क हादसे में मौत:बाइक बिजली के खंभे से टकराई, सुबह जा रहे थे उरई

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई शहर में एक सड़क हादसे में खेल टीचर संजय दुबे उर्फ संजू की मौत हो गई। वह सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कार्यरत थे। संजय दुबे सोमवार रात किसी काम से ग्राम कुकरगांव गए थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से अकेले उरई लौट रहे थे। इसी दौरान श्रीहरि होटल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीचर को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से संजय दुबे को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय दुबे अपने पीछे पत्नी अर्चना दुबे को छोड़ गए हैं। उरई कोतवाली निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक बिजली के खंभे से टकराई थी। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में वन भूमि पर 250 अवैध ढांचे ध्वस्त:6 जेसीबी मशीनों ने 20 हेक्टेयर क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराया
    Next Article
    STF ने 50 हजार के इनामी पशु तस्कर को पकड़ा:दो साल से फरार बिहार का आरोपी चंदौली में गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment