Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:न्याय के लिए पिता ने SP से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में एक पिता अपने 15 वर्षीय बेटे की संदिग्ध मौत के बाद न्याय के लिए भटक रहा है। थाना स्तर पर सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने सोमवार को जिला मुख्यालय उरई पहुंचकर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। यह मामला गोहन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पिता नईम खान का आरोप है कि उनके 15 वर्षीय बेटे फईम की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक साजिश और हत्या की आशंका है। पिता के अनुसार, घटना के तुरंत बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी और कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, उनका कहना है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। नईम खान ने बताया कि बेटे की मौत के बाद से वह लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कई बार गोहन थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया। कार्रवाई न होने से परेशान होकर नईम खान सोमवार को जिला मुख्यालय उरई पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में पीड़ित पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिन लोगों पर उन्हें संदेह है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते सही जांच नहीं हुई तो सच्चाई सामने आने में देर हो सकती है। पिता का कहना है कि बेटे की अचानक और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घर का माहौल शोक में डूबा हुआ है और परिवार के सदस्यों को अब केवल न्याय की उम्मीद है। इस मामले में जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने पीड़ित पिता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वित्तमंत्री बोले- बेटियां बोझ नहीं:सामुहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, काजी ने कहा- मुस्लिम को लाभ कम मिल रहा
    Next Article
    प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर पहुंचे काशी:बाबा काल भैरव को सुनाया भजन,बोले-काशी खुद को चार्ज करने के लिए आता हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment