Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में UPSI परीक्षा का दूसरा दिन:जूते-ज्वैलरी उतरवाकर मिली एंट्री, कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई परीक्षा

    15 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में UPSI की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच परीक्षा शुरू हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू कराई गई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे और लगातार निगरानी करते रहे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। जूते और ज्वैलरी उतरवाकर कराई गई सघन जांच परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सख्ती से जांच की गई। कई जगहों पर अभ्यर्थियों से जूते और ज्वैलरी तक उतरवा दिए गए। इसके बाद पहचान पत्र की जांच और तलाशी लेने के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया, ताकि किसी भी तरह की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष तक न पहुंच सके। प्रदेश के 75 जिलों में 1090 केंद्रों पर परीक्षा दरोगा भर्ती परीक्षा पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जा रही है। 4543 पदों के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने किया पंजीकरण इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीनी विवाद में मारपीट, 5 लोग घायल, VIDEO:मऊ में महिलाओं से भी हुई बदसलूकी, ईंट-पत्थर चलाते दिखे
    Next Article
    जालौन में पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा:दोनों पालियों में 9 केंद्रों पर 4800 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment