Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, 3 लोगों पर आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन के एदलपुर गांव में युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान एदलपुर निवासी विक्की (25) पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विक्की किसी काम से घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान परिजनों ने खेत में नीम के पेड़ पर उसका शव लटका हुआ देखा। गांव में चल रही पुरानी रंजिश सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार किया है। उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते विक्की की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। परिजनों ने रामसेवक, अर्जुन और संतोष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    150 ईदगाह और 414 मस्जिदों में होगी नमाज:बुलंदशहर में ईद-उल-फितर के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, पीस कमेटी की बैठक
    Next Article
    मनरेगा में बदलावों पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बिजनौर में जिला कमेटी ने निकाला विरोध मार्च, विधेयक वापसी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment