Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में सरावन मेला के पास मिला किशोर का शव:चेहरे पर चोट के निशान, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

    16 hours ago

    1

    0

    जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में सरावन मेला के पास शुक्रवार शाम किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित लोगों ने गोहन–जालौन रोड पर जाम लगा दिया। मृतक की पहचान ग्राम नबीपुर निवासी नहीम के पुत्र फहीम (17) उर्फ कसीम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार फहीम गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता था। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार शाम सरावन मेले में मजार के पास उसका शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि फहीम अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से नाराज लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गोहन–जालौन रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोर की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डकैती मामले में अखिले दुबे की जमानत मंजूर:होटल संचालिका प्रज्ञा त्रिवेदी ने दर्ज कराई थी FIR, फिलहाल जेल में ही रहेंगे
    Next Article
    दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत:रायबरेली में तेज रफ्तार में आमने-सामने से हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment