Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में शराब दुकान में लगी आग:लाखों की शराब जली, संदिग्ध परिस्थितियों की जांच शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र के काशीमोड़ में एक सरकारी देशी मदिरा की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये की शराब जलकर खाक हो गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शक्तिनगर-वाराणसी राज्य मार्ग पर गेट नंबर-2 के समीप एक चखना दुकान संचालित होती है। बताया जाता है कि रात मे करीब 12 बजे पहले इसी चखना दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटें बगल में स्थित सरकारी देशी मदिरा की दुकान तक फैल गईं। आग लगने के दौरान देशी मदिरा की दुकान के अंदर सो रहा सेल्समैन किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। आग की तेजी के कारण दुकान में रखी लाखों रुपये की शराब जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों रुपए की शराब जलकर राख हो गई थी। अनपरा थाना अध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम का महोबा में रुका काफिला:बागेश्वर धाम जाते समय सदर विधायक ने किया स्वागत, डॉक्टरों की समस्या बताई
    Next Article
    पैदल जा रहे युवक को वाहन ने टक्कर मारी, मौत:रामपुर में तेज टक्कर से सिर में लगी चोट, मौके पर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment