Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ: शादी वाले मंडप में होगी महापंचायत:जहां आकांक्षा और शहबाज की शादी होनी थी

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के रजपुरा स्थित पैराडाइज मंडप में 13 फरवरी को आकांक्षा नामक हिंदू युवती और लिसाड़ीगेट निवासी मुस्लिम युवक शाहाबाज की शादी होनी थी। शादी के कार्ड छप चुके थे और तैयारियां जोरों पर थीं। हालांकि, हिंदू संगठनों के विरोध और आकांक्षा के चाचा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद यह शादी रोक दी गई है। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने इस शादी का विरोध किया। आकांक्षा के चाचा प्रेमचंद ने गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद प्रशासन ने शादी पर रोक लगा दी। अब अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने इसी पैराडाइज मंडप में 13 फरवरी को महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि यह पंचायत हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा और उन्हें 'लव जिहाद' में फंसने से रोकने के उद्देश्य से की जा रही है। महापंचायत की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। बिना अनुमति किसी भी अवैधानिक गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी और क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी की तैयारी की जा रही है। वही मंडप के मालिक सतीश कुमार मांगा ने बताया कि 13 फरवरी को मेरे मंडप में न कोई शादी है, उन्होंने शादी की बुकिंग कैंसिल कर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके मंडप के 13 फरवरी को कोई हिन्दू सभा भी नही है। इस सम्बंध में कोई बुकिंग या सूचना उन्हें नही दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त:रॉन्ग साइड, ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइविंग पर चलेगा विशेष अभियान
    Next Article
    मदनी बोले–वंदे मातरम् थोपना संविधान पर हमला:कहा–ये देशभक्ति नहीं, चुनावी राजनीति, मुसलमान देश से मोहब्बत साबित करने के लिए मजबूर नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment