Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में सड़क सुरक्षा पर सख्त हुए डीएम:रॉन्ग साइड, ओवरस्पीडिंग और अवैध पार्किंग पर चलेगा विशेष अभियान

    23 hours ago

    1

    0

    जालौन में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, सुरक्षित यातायात व्यवस्था और आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कानपुर-झांसी फोरलेन पर स्थित एट एवं आटा टोल प्लाजा पर पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से 24 घंटे सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएं। विशेष रूप से रात्रिकाल में वाहन चालकों को थकान की स्थिति में विश्राम करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि नींद के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। टोल प्लाजा पर लगेंगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर डीएम ने स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि एट और आटा टोल प्लाजा पर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएं। इनमें वाहन चालकों और परिचालकों की मधुमेह, रक्तचाप, नेत्र परीक्षण सहित अन्य आवश्यक जांच कराई जाए तथा उनकी ड्राइविंग दक्षता का भी परीक्षण किया जाए। जिलाधिकारी ने परिवहन एवं पुलिस विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर रॉन्ग साइड वाहन संचालन, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सीधे तौर पर लोगों के जीवन से जुड़ा विषय है। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चलेगा अभियान डीएम ने फोरलेन मार्ग पर निर्धारित ले-बाई के अलावा खड़े वाहनों को तत्काल हटाने तथा वाहन स्वामियों के लाइसेंस और परमिट निरस्त करने तक की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अनियमित पार्किंग दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है और इसके प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। शहर को जाममुक्त बनाने के लिए जिला परिषद चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिशन समाधान से दशकों पुराने भूमि विवादों का निस्तारण:48 साल बाद रामादेवी को मिला हक, 20 साल पुराना पट्टा विवाद भी सुलझा
    Next Article
    NEET-UG परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क:6 केंद्रों पर 21 जून को होगी परीक्षा, 200 मीटर तक बंद रहेगी फोटोकॉपी दुकानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment