Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में उरई बार संघ का चुनाव 27 फरवरी को:अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशियों में मुकाबला, 9 बजे से होगा मतदान

    3 hours ago

    1

    0

    जिला जालौन अधिवक्ता संघ, उरई का वार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होगा। वर्ष 2026 के लिए होने वाले इन चुनावों में मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस बार अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बार भवन में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए एल्डर्स कमेटी और चुनाव समिति सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना की अगुवाई में सदस्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी, श्यामलाल वर्मा और नाथूराम त्रिपाठी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, चुनाव समिति के सदस्य जगतपाल सिंह परमार, वीरेंद्र चतुर्वेदी, राजाराम ज्ञानी, राजेश चतुर्वेदी, मनशील गुप्ता और गोपाल श्रीवास्तव मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के इंतजाम देख रहे हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी मैदान में अध्यक्ष पद के लिए उदय शंकर द्विवेदी उर्फ राजा, ऋषि कुमार पटेल, शशि कुमार दुबे और विशंभर दयाल मैदान में हैं। महासचिव पद पर साधना त्रिपाठी, पंकज कुमार गुप्ता और रामजी शाक्य दावेदारी कर रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए विजयेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत पाठक और गौरव श्रीवास्तव के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष (कलेक्ट्रेट) पद पर ओम नारायण सिंह, अनिल कुमार शर्मा, केशव कुमार सक्सेना और अजय कुमार के बीच टक्कर है। उपाध्यक्ष पद पर श्याम जीवन त्रिपाठी और संजीव तिवारी आमने-सामने हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमन मिश्रा, अमित रावत और अनम वर्मा मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर ऋतिक दुबे उर्फ सनी, रामशंकर मिश्रा, प्रद्युम्न कुमार सिरौठिया समेत छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव अधिकारी लाजपत राय सक्सेना ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी में नौकरी करने वाले अख्तर के खाते से ठगी:1.81 लाख की साइबर धोखाधड़ी; 6 बार में निकाले पैसे
    Next Article
    कन्नौज में कार की टक्कर से बाइकें भिड़ीं, 4 घायल:एक गंभीर घायल सैफई रेफर, पुलिस ने कार जब्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment