Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी में नौकरी करने वाले अख्तर के खाते से ठगी:1.81 लाख की साइबर धोखाधड़ी; 6 बार में निकाले पैसे

    3 hours ago

    1

    0

    जिले के इनायत नगर बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा मिल्कीपुर में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोंछा गांव निवासी अख्तर अली के खाते से 1,81,370 रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है। यह धोखाधड़ी मार्च 2025 से छह बार में IMPS के माध्यम से की गई। अख्तर अली को बुधवार को बैंक में पैसे निकालने पहुंचने पर इस ठगी का पता चला, जब उन्होंने अपना स्टेटमेंट देखा। तो पता लगा ठगी करने वाला व्यक्ति पटना, बिहार का इरशाद अली है। ठगी की गई राशि पटना स्थित केनरा बैंक के एक खाते में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित अख्तर अली ने एचडीएफसी बैंक, मिल्कीपुर के शाखा प्रबंधक को जानकारी दी कि उन्होंने कोई निकासी नहीं की है। उन्होंने बताया कि वह सऊदी अरब में रहते हैं और उनका डेबिट कार्ड घर पर ही रहता है, ऐसे में उनके खाते से पैसे कैसे निकल गए। शाखा प्रबंधक शिखर सिंह ने खाताधारक को बताया कि यह पैसा पटना, बिहार के केनरा बैंक के खाते में छह बार में भेजा गया है, जिसका नाम इरशाद अली है। एचडीएफसी बैंक कर्मियों ने साइबर ठगी की जानकारी मिलते ही अख्तर अली के फोन से तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इनायत नगर पुलिस को संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है लेकिन अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष रतन शर्मा का कहना है कि ऑनलाइन ठगी हुई है। इसमें साइबर पुलिस कार्यवाही करती है। शाखा प्रबंधक ने यह भी बताया कि जब समय रहते साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो साइबर क्राइम पुलिस उस खाते पर होल्ड लगवा देती है। इसके बाद जिस बैंक से पैसे की निकासी हुई होती है और जिस बैंक के खाते में पैसा जाता है, दोनों के बीच पत्राचार के बाद साइबर पुलिस द्वारा पैसा वापस कराया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड़े ट्रक से टकराई स्कार्पियो, 6 लोग घायल:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की हालत गंभीर
    Next Article
    जालौन में उरई बार संघ का चुनाव 27 फरवरी को:अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशियों में मुकाबला, 9 बजे से होगा मतदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment