Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में जवान ने की थी युवक की हत्या:बहन से दोस्ती बनी विवाद की वजह, छुट्टी पर आया था आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया में 14 फरवरी को हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की बहन से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार दोपहर एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि ग्राम अमावता निवासी 35 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र दुर्गा सिंह का शव गेहूं के खेत में पड़ा है। सूचना मिलते ही अजीतमल थाना पुलिस, स्वाट टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। 7 फरवरी को आया था घर मृतक के भाई की तहरीर पर अजीतमल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 फरवरी 2026 की रात इटावा रोड स्थित प्रतापपुर पुल के नीचे से आरोपी भानू उर्फ दुरपत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक टॉर्च, एक ईंट और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2017 से भारतीय सेना में कार्यरत है और 7 फरवरी को छुट्टी पर घर आया था। पुलिस के अनुसार, मृतक अर्जुन सिंह को अपनी बहन और आरोपी के बीच दोस्ती पर आपत्ति थी। उसने बहन को डांटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था, जिससे आरोपी भानू नाराज हो गया। इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी को पता था कि अर्जुन खेतों की रखवाली के लिए वहीं सोता है। घटना की रात वह खेत में पहुंचा और अर्जुन पर मिर्च पाउडर डालकर ईंट व टॉर्च से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद परिजनों को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक के फोन से उसके भाई को कॉल कर झूठी सूचना दी कि जंगली जानवर के हमले से मौत हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुजली की गोलियां खाकर बनाया सुसाइड का वीडियो:आगरा में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया; मेटा अलर्ट पर पहुंची पुलिस
    Next Article
    महिला अधिवक्ताओं ने नए चैम्बर और सुरक्षा की उठाई मांग:मेरठ बार एसोसिएशन की नई प्रबंधन समिति का हो रहा है चुनाव, 2 पैनल है आमने सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment