Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला अधिवक्ताओं ने नए चैम्बर और सुरक्षा की उठाई मांग:मेरठ बार एसोसिएशन की नई प्रबंधन समिति का हो रहा है चुनाव, 2 पैनल है आमने सामने

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ बार एसोसिएशन की नई प्रबंधन समिति के गठन के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 4268 मतदाता अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव के दौरान महिला अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं सामने रखीं और कहा कि नई समिति को बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा पर प्राथमिकता से काम करना होगा। पूर्व में लाइब्रेरी की जॉइंट सेक्रेटरी रह चुकी अधिवक्ता निधि वैद्य ने कहा कि बार लाइब्रेरी में कई जरूरी किताबें और नई रूलिंग उपलब्ध नहीं हैं, जिससे न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहे और नियमित प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को परेशानी होती है। उन्होंने कहा, 'लाइब्रेरी में जरूरी किताबें, नई जजमेंट और अन्य संसाधन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि अधिवक्ताओं को सही जानकारी मिल सके और वे बेहतर तैयारी कर सकें।' कचहरी में सुरक्षा और अनुशासन भी अहम मुद्दा महिला अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में आए दिन होने वाले विवाद और बाहरी अराजक तत्वों की मौजूदगी पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में धमकी की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे अधिवक्ताओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। महिला अधिवक्ताओं ने मांग की कि नई समिति सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर और सुविधाओं की मांग महिला अधिवक्ताओं ने कहा कि नए और जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की गंभीर समस्या है। इसके अलावा शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो भी प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएगा, वह इन समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेगा। एक महिला अधिवक्ता ने कहा, जूनियर अधिवक्ताओं को उचित सुविधाएं, चैंबर और सम्मान मिलना चाहिए। कई बार उन्हें न्याय और सहयोग नहीं मिल पाता, इसलिए नई समिति को इस दिशा में काम करना चाहिए। युवाओं को आगे आने की अपील महिला अधिवक्ताओं ने युवा अधिवक्ताओं से भी चुनाव में भाग लेने और नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने की अपील की। उनका कहना है कि युवा अधिवक्ता वर्तमान समस्याओं को बेहतर समझते हैं और उनके समाधान के लिए नई सोच के साथ काम कर सकते हैं। महिला अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं को समझकर ठोस कदम उठाएगी और बार एसोसिएशन को अधिक मजबूत और सुविधाजनक बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में जवान ने की थी युवक की हत्या:बहन से दोस्ती बनी विवाद की वजह, छुट्टी पर आया था आरोपी
    Next Article
    मेरठ जेल पहुंची पाकिस्तानी महिला सबा फरहत:स्पेशल सीजेएम ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मंजूर, बुधवार को बेल पर सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment