Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने लगाया TTE पर दुष्कर्म का आरोप:बोली- पहले कुंडी लगाई फिर किया रेप, चलती ट्रेन में हई घटना

    2 hours ago

    1

    0

    अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। मऊ जिले की एक युवती ने ट्रेन के टीटीई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। यह वारदात इंदारा और देवरिया स्टेशन के बीच फर्स्ट एसी कोच में हुई। फिलहाल युवती की तहरीर पर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और टीटीई की तलाश की जा रही है। अब विस्तार से पढिए पूरा मामला… पीड़ित युवती मऊ जिले की रहने वाली है। वह गोरखपुर में किराए पर रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। वह एनसीसी का ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद जब वह लौट रही थी, तब स्टेशन पर ज्यादा भीड़ और जल्दबाजी के कारण वह टिकट नहीं ले सकी। ट्रेन में चढ़ने के बाद वह एसी कोच में खड़ी थी। इसी दौरान टीटीई राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की। युवती को उम्मीद थी कि बिना टिकट होने पर नियम के अनुसार उससे जुर्माना लेकर सीट दे दी जाएगी। लेकिन युवती का आरोप है कि टीटीई ने उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया और एसी प्रथम श्रेणी के कोच में अपने केबिन में ले गया। केबिन में ले जाकर किया दुष्कर्म युवती का आरोप है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामला सामने आया, आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर में दर्ज हुआ मुकदमा ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने के बाद युवती ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जीआरपी एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि आरोपी टीटीई, जो बिहार का रहने वाला है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। रेलवे नियमों की अनदेखी रेलवे नियमों के अनुसार यदि कोई यात्री बिना टिकट ट्रेन में चढ़ जाता है, तो टीटीई उसे जुर्माना लगाकर वैध टिकट जारी करता है और सामान्य कोच में भेजता है। किसी यात्री को अलग से केबिन में ले जाना नियम के खिलाफ है। इस घटना ने ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल अगल-अलग धाराओं में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:झांसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस चालक की तलाश में जुटी
    Next Article
    आगरा में 33 केंद्रों पर हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा:10th के बच्चों ने कहा- मैथमेटिक्स का पेपर लेन्दी था, इसलिए छूट गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment