Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में वृद्ध पर जानलेवा हमला:लाठियों से पीटकर अधमरा किया, फिर सीने पर चढ़ा दी कार

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा मुस्तकिल में एक 65 वर्षीय वृद्ध पर बर्बर हमला किया गया। हमलावरों ने पहले उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और फिर कुचलने की नीयत से कार चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव पुरवा मुस्तकिल निवासी अरविंद सिंह उर्फ किशन जी अपने साथी शान मोहम्मद के साथ दमरास पेट्रोल पंप से डीजल लेने जा रहे थे। जूनियर हाईस्कूल दमरास के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि दमरास निवासी मौसम भदौरिया, राहुल भदौरिया, इटरा कला के राघव गुर्जर और पनौरा के अनिरुद्ध पाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिना किसी कारण गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले के दौरान अरविंद सिंह के साथी शान मोहम्मद ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने वृद्ध अरविंद सिंह को तब तक पीटा जब तक वह अधमरा होकर जमीन पर गिर नहीं पड़े। आरोप है कि इसके बाद मुख्य आरोपी मौसम भदौरिया ने अपनी सफेद रंग की वैगन-आर कार वृद्ध के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वृद्ध को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ अरविंद सिंह को तत्काल उरई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना को लेकर गांव पुरवा और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में रोष है। स्थानीय निवासी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 7 लाख की अफीम के साथ युवक गिरफ्तार:जल्दी पैसा कमाने के लालच में फंसा किसान, एक फरार
    Next Article
    हाईवे पर लगे कैमरों की मदद ले रही पुलिस:4 रास्तों से भागे बदमाशों को ट्रेस करने की कोशिश, लखनऊ में लूट का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment