Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम से मासूम बोली- मेरा गु्ल्लक फोड़कर पैसे निकाल लिए:नया गुल्लक दिलाकर डीएम ने एक हजार रुपए डलवाए, थानेदार को कार्रवाई के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर कलेक्ट्रेट में बुधवार को आयोजित जनता दर्शन में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने दो मासूम बहनों ने पारिवारिक विवाद में अपने गुल्लक फोड़कर रुपए निकालने की शिकायत की। डीएम ने पूरे मामले में जाजमऊ थाने को जांच की बात कही। डीएम ने दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया। उन्हें नया मिट्टी का गुल्लक और स्कूल बैग भेंट किए। इतना ही नहीं, उन्होंने बच्चियों के हाथों से नए गुल्लक में खुद 1000 रुपए भी डलवाए। घरेलू विवाद से जुड़ी थी शिकायत जाजमऊ क्षेत्र निवासी शन्नो अपनी बेटियों इस्वा खां और मरियम फातिमा के साथ डीएम के जनता दर्शन में आई थीं। मां की शिकायत घरेलू विवाद से जुड़ी थी, लेकिन बातचीत के दौरान जो बात सबसे ज्यादा दिल को छू गई, वह थी छोटी बच्ची की मिट्टी का गुल्लक। शन्नो ने बताया कि उनकी बेटी इस्वा लंबे समय से अपने मिट्टी के गुल्लक में पैसे जमा कर रही थी। बच्ची को उम्मीद थी कि गुल्लक भरने के बाद वह अपने लिए स्कूल बैग या कुछ अन्य उपयोगी सामान खरीदेगी। लेकिन, पारिवारिक विवाद के बीच उसका गुल्लक भी खाली हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि घरेलू सामान के साथ बच्ची का गुल्लक फोड़कर उससे भी रुपए निकाल लिए गए। रोज रोज थोड़ा पैसा बचाती थी डीएम ने जब बच्ची से पूछा कि वह गुल्लक में क्या रखती थी, तो इस्वा ने मासूमियत से बताया कि वह रोज थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाती थी। महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मामले की शिकायत पहले भी थाने में की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने थाना जाजमऊ प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:योगी बोले- जीरो टॉलरेंस से यूपी में निवेश बढ़ा, हमारी उदारता को मजबूरी समझने की भूल न करें
    Next Article
    जालौन में युवक का शव फंदे पर लटका मिला:पत्नी 7 महीने से मायके में थी, ससुराल में हुआ था झगड़ा, हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment