Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी आग:ऊपर फंसे 15 लोगों को सीढ़ी से निकाला, 30 मिनट में फायर बिग्रेड ने पाया काबू

    20 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी के पास एक मकान में गुरुवार को भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग सिलेंडर में लीकेज के बाद हुए ब्लास्ट से लगी। धमाके के बाद आग तेजी से फैलती हुई ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने के दौरान मकान की ऊपरी मंजिल पर करीब 12 से 15 लोग फंस गए। उन्हें निकालने के लिए सीढ़ियों के सहारे नीचे लाने का प्रयास किया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बार-बार सीढ़ी लगाई जा रही है, लेकिन वह असंतुलित होकर नीचे गिर जाती है। बाद में लोगों को निचली मंजिल पर सुरक्षित उतारा गया और वहां से सभी को ग्राउंड फ्लोर तक पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में घर के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग तेजी से फैली। राहत की बात यह रही कि आग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन मेडिकल कॉलेज में 22 फरवरी को मेगा शिविर:एक ही मंच पर मिलेगा न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ
    Next Article
    बढ़ती आबादी पर बरेली के मौलाना की खरी-खरी:मोहन भागवत के तीन बच्चों वाले बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन का पलटवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment